Move to Jagran APP

नेहरू ने की थी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की पहल

भारत के पहले प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को रिहा करने की उठी मांग

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 12:54 AM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 06:00 AM (IST)
नेहरू ने की थी आत्मनिर्भर  भारत के निर्माण की पहल
नेहरू ने की थी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की पहल

जेएनएन, मथुरा : देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। अपने-अपने घरों पर उपवास रहकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जेल से रिहा करने और अन्य कांग्रेसियों के मुकदमे हटाने की मांग राज्यपाल से की। राज्यपाल को ई-मेल संदेश भी भेजा गया।

loksabha election banner

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए उपलब्ध कराई गई बसों को उप्र. सीमा में प्रवेश न करने देने पर विरोध किया था। इसके कारण उनको गिरफ्तार किया गया था। मथुरा, वृंदावन, महावन आदि क्षेत्रों में श्रद्धांजलि अर्पित की गई और प्रदेश अध्यक्ष को रिहा करने की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी के आवास पर श्रद्धांजलि सभा में नेहरू के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेहरू ने महात्मा गांधी के उपदेशों के अनुसार अपने परिवार को भी ढाल लिया। पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय ने कहा कि नेहरू ने सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की पहल की। मास्टर प्रताप सिंह, अब्दुल जब्बार, अजय शर्मा, मोहन सिंह, विक्रम बाल्मीकि, प्रवीण ठाकुर ने नेहरू को याद किया। महानगर कांग्रेस कमेटी ने महानगर अध्यक्ष के आवास पर पुण्यतिथि मनाई। महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित की। दिनेश पाठक, विनोद शर्मा, विनेश सनवाल वाल्मीकि, कीर्ति कौशिक, मुकेश धनगर, विपुल पाठक, सोहन सिंह सिसौदिया आदि ने नेहरू जी को याद किया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता यामिनी रमण आचार्य के नेतृत्व में दामोदरपुरा में नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई और प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग की गई। कालीपट्टी बांधकर प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी का विरोध किया गया। सुरेश चतुर्वेदी, गजानंद चौबे, सूरज चौधरी, शब्बीर कुरैशी, राहुल चौधरी, हनीफ खान, अनिल शर्मा मौजूद रहे। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने महोली रोड स्थित कैंप कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्टेट जोनल कोऑर्डिनेटर चौधरी मानवेंद्र पांडव, राकेश शर्मा, अनिल शर्मा, पुनीत सिंह, हरेंद्र परिहार, गजेंद्र शर्मा, पंकज मौजूद रहे। वृंदावन में सीएफसी क्षेत्र स्थित कैंप कार्यालय पर पुण्यतिथि मनाई गई। सोहन सिंह सिसौदिया, असगर अब्बासी, बीरबल चौधरी, नदीम कुरैशी मौजूद रहे। महावन क्षेत्र में प्रवीण भास्कर, शैलेंद्र चौधरी, अवधेश चाहर, यदुवीर सिंह, आदेश उपाध्याय, भगवत सिंह रावत, हिना पांडेय, कीर्ति चौधरी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.