डीएम ने जारी की अधिसूचना, आज से जमा होंगे नामांकन पत्र
जागरण संवाददाता, मथुरा: नगर निगम मथुरा-वृंदावन, नगरपालिका कोसीकलां और 13 नगर पंचायत के
जागरण संवाददाता, मथुरा: नगर निगम मथुरा-वृंदावन, नगरपालिका कोसीकलां और 13 नगर पंचायत के महापौर, पार्षद, अध्यक्ष और सदस्य पद के चुनाव को लेकर डीएम (जिला निर्वाचन अधिकारी) ने अधिसूचना जारी कर दी है। बुधवार से नामांकन पत्रों की खरीद और जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शांत माहौल में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कम्यूनिकेशन प्लान तैयार कर लिया गया है। मतदान केंद्रों का रूट चार्ट बना लिया है। नगर निगम की सूची भी अपडेट हो गई। विशेष परिस्थितियों में मतदाता तीन नवंबर तक मतदाता सूची में संशोधन करा सकते हैं।
नगर निगम मथुरा-वृंदावन के महापौर और पार्षद, नगर पालिका कोसीकलां चेयरमैन और सभासद, नगर पंचायत बरसाना, नंदगांव, छाता, चौमुहां, राधाकुंड, गोवर्धन, सौंख, फरह, गोकुल, महावन, बलदेव, राया, बाजना के अध्यक्ष और सदस्य के लिए 26 नवंबर को मतदान होगा। एक नवंबर से नामांकन पत्रों की बिक्री और जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। निर्वाचन कार्य में लगाए गए आरओ और एआरओ को मंगलवार को चुनाव सामग्री वितरित कर दी गई। कलक्ट्रेट और तहसील मुख्यालयों पर बेरीके¨डग कर दी गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एडीएम प्रशासन आदित्य कुमार और एडीएम फाइनेंस रवींद्र ¨सह ने बताया कि चुनाव संपन्न कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर निगम की मतदाता सूची को अपडेट करके अवलोकन के लिए सदर तहसील पर रखवा दिया गया है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के मतदान केंद्रों का रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। मतदान के दिन जिन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी होने की संभावना हैं। उनकी भी छंटनी कर ली गई है। तीन दर्जन से अधिक मतदान केंद्र अभी तक चिन्हित किए जा चुके हैं। सुरक्षा के लिए कम्यूनिकेशन प्लान तैयार कर लिया गया है। इसमें मतदान केंद्र के आसपास के पांच से दस प्रमुख लोग शामिल किए हैं।