भागवत कथा में श्रद्धालुओं को दिलाई सदस्यता
श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य देवमुरारी बापू ने श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण भक्तों को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प दिलाया और दो दर्जन से ज्यादा श्रद्धालुओं को सदस्यता दिलाई।
संवाद सहयोगी, वृंदावन: बुर्जा मार्ग स्थित नए रंगजी मंदिर के समीप जयराम आश्रम चल रही भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों को नियुक्तपत्र भी सौंपे गए।
जयराम आश्रम में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य देवमुरारी बापू ने श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण भक्तों को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प दिलाया और दो दर्जन से ज्यादा श्रद्धालुओं को सदस्यता दिलाई। कथा व्यास डा. बीसी शुक्ला को नियुक्ति पत्र सौंपा और भारत में (श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास) के लिए कार्य करने का संकल्प भी दिलाया। श्री कृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास ने अब तक उप्र में 41 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं और प्रत्येक गांव में सदस्यता अभियान चलाने की शुरुआत की। इस अवसर पर रविद्र कुमार मिश्रा, सुमन मिश्रा, उपेंद्रनाथ प्रधान, सरिता प्रधान, रागिनी मिश्रा, ज्ञानेंद्र कुमार, अंजुल कृष्ण, मंजिल कृष्ण, संजय शास्त्री, सुरभि मिश्रा, आचार्य सनत कुमार, आचार्य उमेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।