Move to Jagran APP

यमुना मैया को पहनाई 101 साड़ियों की चुनरी

जागरण संवाददाता, मथुरा: रविवार को यमुना किनारे यमुना भक्तों ने भक्ति भाव से चुनरी मनोरथ मनाय

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Dec 2017 07:25 PM (IST)Updated: Sun, 03 Dec 2017 07:25 PM (IST)
यमुना मैया को पहनाई 101 साड़ियों की चुनरी
यमुना मैया को पहनाई 101 साड़ियों की चुनरी

जागरण संवाददाता, मथुरा: रविवार को यमुना किनारे यमुना भक्तों ने भक्ति भाव से चुनरी मनोरथ मनाया। भक्तों ने दर्जनों नौकाओं में सवार होकर एक सौ एक साड़ियों की चुनरी यमुना मैयाजी को पहनाई।

loksabha election banner

सुबह चुनरी मनोरथ की शुरुआत विश्राम घाट स्थित मंदिर से पूजा-अर्चना और दर्शनों के साथ हुई। उसके बाद गले में पटका डाले और माथे पर चंदन लगाए सैकड़ों महिला-पुरुष चुनरी यात्रा में बैंडबाजों की भक्तिमय धुनों पर नाचते-गाते यमुना घाट पहुंचे। यहां तीर्थ पुरोहित नंदलाल कल्लू चौबे और गोपाल चतुर्वेदी के सानिध्य में गणेश पूजन, कलश पूजन, मातृका पूजन, भगवान श्रीकृष्ण और यमुनाजी का पूजन आराधन और पंचामृत स्नान कराया गया। पूजा-अर्चना के बाद रंग-बिरंगी झंडि़यों से सजीं दर्जनों नौकाओं में महिला-पुरुष सवार होकर यमुनाजी को चुनरी पहनाने लगे। एक के बाद एक पंक्तिबद्ध नौकाएं और रंग-बिरंगी साड़ियों की चुनरी को आगे बढ़ाते हुए एक किनारे से दूसरे किनारे की ओर भक्त बढ़ रहे थे। यमुना मइया की जय के उदघोषों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। घाट पर खड़े तीर्थ पर्यटक चुनरी मनोरथ के इस भव्य और दिव्य दृश्य को अपने कैमरों और मोबाइल में कैद करने लगे।

चुनरी मनोरथ के बाद भक्त अपने को सौभाग्यशाली मानते हुए विनम्र भाव से एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे थे। कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश मालपानी, गोपाल माहेश्वरी, विनीत केला, अनुज माहेश्वरी, कामिनी माहेश्वरी, अंशू केला, प्रीति माहेश्वरी, पुनीत माहेश्वरी, उद्धव, सुजन सहित अन्य सैकड़ों भक्त शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.