प्रेमी से मिलने पहुंची पत्नी को पति ने पकड़ा, मथुरा में करवाचौथ पर जमकर हंगामा
मथुरा में करवा चौथ पर एक विवाहिता को उसके पति ने प्रेमी से मिलते हुए रंगे हाथ पकड़ा, जिससे जमकर ...और पढ़ें

प्रेमी के साथ पकड़ी गई पत्नी के साथ मारपीट करते परिवार के लोग और बचाव करती पुलिस।
जागरण संवाददाता, मथुरा। करवा चौथ पर जहां सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर चांद का दीदार कर रही थीं, वहीं थाना हाईवे क्षेत्र के वसंत विहार में एक विवाहिता के प्रेमी से मिलने पहुंचने पर जमकर हंगामा हो गया।आरोप है कि पत्नी को प्रेमी से मिलने की भनक लगने पर पति ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया।
इस दौरान देवरानी और जेठानी के बीच भी जमकर लात-घूंसे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। गुरुवार रात नौ बजे करवा चौथ पर वसंत विहार में एक विवाहिता अपने प्रेमी से मिलने पहुंची थी। इसकी जानकारी होने पर पति भी वहां पहुंच गया। पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर विवाद शुरू हो गया।
पति-पत्नी के बीच कहासुनी बढ़ने लगी और परिवार के अन्य सदस्य भी इसमें शामिल हो गए। विवाद के दौरान देवरानी और जेठानी के बीच भी तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि विवाद के बीच विवाहिता से मिलने आया युवक मौके से निकल गया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद थाने तक पहुंच गया। पति पत्नी में तलाक का विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। हाईवे थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि जांच की जा रही है।
