Move to Jagran APP

पुलिस को चकमा दे निकाली तिरंगा यात्रा

मथुरा, गोवर्धन: बजरंग दल ने 26 जनवरी को कासगंज तिरंगा रैली में चंदन गुप्ता की हत्या के विरोध

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Jan 2018 11:18 PM (IST)Updated: Wed, 31 Jan 2018 11:18 PM (IST)
पुलिस को चकमा दे निकाली तिरंगा यात्रा
पुलिस को चकमा दे निकाली तिरंगा यात्रा

मथुरा, गोवर्धन: बजरंग दल ने 26 जनवरी को कासगंज तिरंगा रैली में चंदन गुप्ता की हत्या के विरोध में गोवर्धन में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में बजरंग दल और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हालांकि गोवर्धन पुलिस सुबह से ही कार्यकर्ताओं पर नजर जमाए बैठी थी। बुधवार दोपहर बजरंग दल के जिला संयोजक विजय राघव के नेतृत्व में बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दसविसा के हर गोकुल मंदिर के समीप से तिरंगा यात्रा निकाली। चंदन गुप्ता अमर रहे और भारत माता के जयकारों की गूंज के साथ यात्रा का राजा वाले मंदिर पर समापन हुआ। विजय राघव ने प्रशासन से चंदन गुप्ता के परिजनों को 50 लाख रुपए नकद, एक सरकारी नौकरी और एक मकान देने की मांग की है। तिरंगा यात्रा सोंख तिराहा से निकलनी थी, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते एन वक्त पर स्थान बदल दिया गया। यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन शर्मा, विनोद शर्मा, सुमित अग्रवाल, जुगल पटेल, कान्हा , ¨चटू अग्रवाल, परशुराम ठाकुर आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.