विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादले, 11 चौकी प्रभारी बदले; देखें नई तैनाती

By Jitendra Kumar Gupta Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 28 Oct 2026 06:54 PM (IST)

एमएलसी चुनाव के बाद और दीपावली से पहले मथुरा पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया है। एसएसपी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. मथुरा पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले।

  2. 11 चौकी प्रभारियों को नई तैनाती मिली।

जागरण संवाददाता, मथुरा। एमएलसी का चुनाव सम्पन्न होते ही और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार से पहले मथुरा के पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर बदलाव हुआ है। पुलिस कप्तान ने कई चौकी प्रभारियों और दरोगाओं को इधर से उधर किया है। एसएसपी ने दो दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सूची में 11 चौकी प्रभारियों के तबादले भी शामिल हैं।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार बघेल को जमुनापार में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध नियुक्त किया है। बलदेव के हनुमान तिराहा चौकी प्रभारी वीर सिंह को हाईवे थाने भेजा गया है। मांगेराम को हाईवे थाने की बालाजीपुरम चौकी और भुवनेश दीक्षित को बिहारी जी चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

हरेंद्र सिंह को बलदेव की असतौली चौकी का प्रभारी बनाया है। हरेंद्र कुमार को मांट स्थित यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा चौकी प्रभारी बनाया है। इसी प्रकार दो दर्जन से अधिक दारोगा इधर से उधर किए हैं।