विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mathura: साइबर क्राइम मामले में पार्षद की गिरफ्तारी को मुद्दा बनाएगी सपा, आज आएगा प्रतिनिधिमंडल

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Published: Sat, 30 Sep 2023 03:00 AM (GMT+05:30)

कमेटी में ठाकुर किशोर सिंह अनीश राजाराम करन निर्मलअजित सिंहरितु गोयल राजन रिजवी रणवीर धनगरतनवीर अहमदअबरार हुसैन जागेश्वर प्रधान और ...और पढ़ें

साइबर क्राइम मामले में पार्षद की गिरफ्तारी को मुद्दा बनाएगी सपा
साइबर क्राइम मामले में पार्षद की गिरफ्तारी को मुद्दा बनाएगी सपा

HighLights

  1. विधायक कमाल अख्तर की अगुवाई में 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नियुक्त किया है
  2. प्रतिनिधि मंडल पूरे मामले की शनिवार को जांच करने आ रहा है
  3. विधायक की अगुवाई में 12 सदस्यीय दल आज पहुंचेगा

जागरण संवाददाता, मथुरा: सपा पार्षद मुन्ना मलिक और उनके दो साथियों को फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने के मामले गिरफ्तार के करने को सपा अब मुद्दा बनाएगी। पूरे मामले की जांच के लिए प्रदेश नेतृत्व ने विधायक कमाल अख्तर की अगुवाई में 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नियुक्त किया है, जो शनिवार को पहुंचेगा।

पिछले दिनों सपा पार्षद और दो अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपितों के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई की जा रही है। सपा का आरोप है उन्हें पुलिस ने बेरहमी से पीटा और फिर फर्जी मुकदमे में जेल भेज दिया। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने विधायक कमाल अख्तर के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन किया है।

यह भी पढ़ेंः 'कनाडा के आरोप निराधार, हत्या हमारी नीति नहीं', विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जस्टिन ट्रूडो से मांगे सबूत

कमेटी में ये हैं शामिल

कमेटी में ठाकुर किशोर सिंह, अनीश राजा,राम करन निर्मल,अजित सिंह,रितु गोयल, राजन रिजवी, रणवीर धनगर,तनवीर अहमद,अबरार हुसैन, जागेश्वर प्रधान और आजाद बेग को शामिल किया गया है। महानगर अध्यक्ष रितु गोयल ने बताया प्रतिनिधि मंडल पूरे मामले की शनिवार को जांच करने आ रहा है।

जांच रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपी जाएगी। उनका कहना है कार्रवाई के बहाने सपा नेता को पीटा गया और उन पर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज हुआ। अब गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर उनका मकान पुलिस गिराना चाहती है।