विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सपा सांसद के सामने मारपीट में यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव और पूर्व जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई, पार्टी से निकाले गए

Published: Sun, 13 Sep 2026 11:03 PM (IST)

समाजवादी पार्टी ने मथुरा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव भारत भूषण शर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह को पार्टी विरोधी ...और पढ़ें

राघवेंद्र और भारत भूषण।

राघवेंद्र और भारत भूषण।

HighLights

  1. सपा ने मथुरा के दो नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया।

  2. भारत भूषण शर्मा और राघवेंद्र सिंह पर हुई कार्रवाई।

  3. आगरा में सांसद के सामने अभद्रता का मामला भी जुड़ा।

जागरण संवाददाता, मथुरा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी द्वारा मथुरा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव भारत भूषण शर्मा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया। ये कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियां, पार्टी बैठकों में व्यवधान करना, वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अभद्रता करने के आरोप की शिकायत पर की गई है।

इस कार्रवाई को आगरा में दो माह पूर्व ताजनगरी कार्यालय में सपा के बलिया सांसद के सामने मथुरा के सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के साथ अभद्रता के मामले से भी जोड़ी जा रही है।

नौ जुलाई को आगरा ताजनगरी फेस-टू स्थित सपा कार्यालय में ब्राहमण समाज के प्रमुख लोगों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने के लिए बैठक हुई थी। इसमें आगरा के अलावा मथुरा, फिरोजाबाद के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया था।

बैठक में मथुरा से सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव एवं यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर आदि आए थे। इसका वीडियो भी प्रसारित हुआ था।

हालांकि, इस घटना में सपा जिलाध्यक्ष ने राघवेंद्र द्वारा विवाद व मारपीट से इनकार करते हुए राघवेंद्र की कार्यकर्ताओं से विवाद व मारपीट की बात कही थी।

रविवार को सपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव सराय आजमाबाद निवासी भारत भूषण शर्मा एवं ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष असगरपुर निवासी राघवेंद्र सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया, दोनों पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित करने का पत्र हमें मिला है। उन पर पार्टी कार्यक्रमों में व्यवधान डालने, अनुशासनहीनता करने, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अभद्रता एवं पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने की तमाम शिकायतें थीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर इन दोनों पर ये कार्रवाई की गई है।