Move to Jagran APP

वृंदावन में होगा निरंकारी संत समागम

मथुरा: सतगुरू माता स¨वदर हरदेव के 17 दिसंबर को आगमन पर निरंकारी संत समागम छटीकरा-वृं

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Dec 2017 11:08 PM (IST)Updated: Wed, 13 Dec 2017 11:08 PM (IST)
वृंदावन में होगा निरंकारी संत समागम
वृंदावन में होगा निरंकारी संत समागम

मथुरा: सतगुरू माता स¨वदर हरदेव के 17 दिसंबर को आगमन पर निरंकारी संत समागम छटीकरा-वृंदावन मार्ग स्थित वैष्णो देवी मंदिर के सामने मैदान में होगा। बुधवार को निरंकारी मंडल के स्थानीय संयोजक हर¨वद्र कुमार ने समागम मैदान पर होने वाली तैयारियों का जायजा लिया। समागम की तैयारियों में स्थानीय सेवादार भक्त संचालक मोहन¨सह और शिक्षक अशोक दयालु के नेतृत्व में तैयारियों हेतु सेवा में जुट गए। क्षेत्रीय संचालक महेश चौहान और अजय यादव के साथ एक टीम समागम के लेआउट तैयार करने के काम में जुटी है। निरंकारी मंडल के प्रवक्ता किशोर स्वर्ण ने बताया कि माता स¨वदर हरदेव पहली बार मथुरा आ रही हैं। ब्रज में यह उनका पहला समागम है। उन्होंने बताया कि समागम में प्रदेश के कई नगरों सहित दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश के हजारों भक्तो के आगमन का अनुमान हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.