विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mathura News: शादी के बाद हेलीकॉप्टर से आए दूल्हा-दुल्हन, दाऊजी महाराज मंदिर पर बरसाए फूल, फिर किए दर्शन

By Manoj KumarEdited By: Shivam Yadav
Published: Sun, 10 Dec 2023 09:08 PM (IST)

आगरा का दंपती शादी के बाद सीधे हेलीकॉप्टर से बलदेव पहुंचे और दाऊजी महाराज के दर्शन किए। आगरा के ककरैंटा ...और पढ़ें

हेलीकाप्टर से श्रीदाऊजी के दर्शन करने पहुंचे नव विवाहित दंपति का स्वागत करते रिसीवर आरके पांडेय । फोटो जागरण
हेलीकाप्टर से श्रीदाऊजी के दर्शन करने पहुंचे नव विवाहित दंपति का स्वागत करते रिसीवर आरके पांडेय । फोटो जागरण

संवाद सूत्र, बलदेव। आगरा का दंपती शादी के बाद सीधे हेलीकॉप्टर से बलदेव पहुंचे और दाऊजी महाराज के दर्शन किए। इसके बाद वे घर को गए। आगरा के ककरैंटा निवासी बनवारीलाल यादव के नाती सूर्यांश यादव की शादी शनिवार को आगरा में साधना से हुई। 

शादी के बाद नव दंपती हेलीकॉप्टर से बलदेव पहुंचे। इसके बाद दोनों ने दाऊजी महाराज के दर्शन किए। मंदिर पर फूलों की वर्षा की। क्षेत्र में नव दंपती चर्चा में रहे। 

थानाध्यक्ष संजय त्यागी, मधुसूदन पांडेय, सेवायत जुगल पांडेय, उपेंद्र पांडेय, प्रबंधक केपी सिंह तोमर, रामकिशन पांडेय, ब्रजवासी पांडेय, त्रिलोकी पांडेय, गोपाल पांडेय मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Banke Bihari Mandir पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, लग गई 2 KM की लंबी लाइन; पहले दर्शन करने की लगी होड़, बेरिकेडिंग पर जमावड़ा

यह भी पढ़ें: Vrindavan Banke Bihari; वृंदावन आ रहे हैं तो जरा सोचकर बनाएं प्लान, होटल-गेस्ट हाउस फुल, ब्रज में यहां भी हैं करें दर्शन