Move to Jagran APP

कांस्य विजेता नीलम का नोटों की वर्षा से स्वागत

संवाद सूत्र, मथुरा, चौमुहां: एक लड़की के कुश्ती सरीखी पुरुषों के खेल में उतरने का विरोध

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Mar 2018 11:36 PM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 11:36 PM (IST)
कांस्य विजेता नीलम का नोटों की वर्षा से स्वागत
कांस्य विजेता नीलम का नोटों की वर्षा से स्वागत

संवाद सूत्र, मथुरा, चौमुहां: एक लड़की के कुश्ती सरीखी पुरुषों के खेल में उतरने का विरोध करने वाले फैंचरी गांव के तमाम लोग आज उसी पहलवान का स्वागत करते दिखे। ग्रीक में आयोजित विश्व कैडिट कुश्ती चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता महिला कुश्ती खिलाड़ी नीलम चौधरी के घर आगमन पर जिला कुश्ती संघ ने उसका सम्मान किया गया। लोगों ने नोटों की वर्षा कर व गदा भेंटकर उसका स्वागत किया।

loksabha election banner

गांव फैंचरी में आयोजित सम्मान समारोह में कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष ठा. धर्म ¨सह पहलवान ने कहा कि ब्रज की प्रतिभाएं आज भी विश्व पटल पर डंका बजा रही हैं। इसका ताजा उदाहरण नीलम चौधरी हैं। छटीकरा अखाड़ा बरवाला के कोच ठा. विष्णु पहलवान ने बताया कि पूर्व में नीलम के इस खेल में आने पर गांवों के लोगों ने अप्रत्यक्ष रूप से एतराज जताया था। आज वही गांव वाले उसके स्वागत को आतुर दिख रहे हैं। संघ के महासचिव जनार्दन ¨सह, चाणक्य युवा संगठन के संस्थापक आर्य अशोक शर्मा, गणेशरा के पूर्व प्रधान लीलाधर शर्मा ने भी संबोधित किया। कृष्णा टाउन के एमडी अनिल चौधरी ने कहा कि विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने पर नीलम को सौ वर्ग का प्लॉट उपहार स्वरूप दिया जाएगा। कार्यक्रम में ज्ञानेन्द्र ¨सह, राजेन्द्र ¨सह, हरवीर ¨सह, कमल किशोर वाष्र्णेय, पन्ना लाल प्रधान आदि ने भी विचार व्यक्त किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.