ले संकल्प, वोट के बाद ही करेंगे सभी काम
अधिक मतदान को जागरण कर रहा है मतदाताओं को जागरूक दिलाया संकल्प
मथुरा, जासं। लोकसभा चुनाव 2019 में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने को जागरण मतदाताओं को जागरूक कर रहा है। निष्पक्ष मतदान से ही देश का लोकतंत्र मजबूत हो सकता है। जागरण की ओर से गोवर्धन मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में मतदाताओं को मतदान का महत्व बताया। मतदान के लिए संकल्प भी दिलाया।
लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा हो चुकी है। इस महापर्व में मतदान करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। चुनाव में लोग अधिक से अधिक मतदान करें। डॉ. नीता सिंह ने कहा कि मजबूत सरकार के लिए सभी को मतदान करना चाहिए। महिलाओं को भी बढ़चढ़ कर मतदान करना चाहिए। महिलाएं अक्सर यह सोचती हैं कि एक वोट से क्या होने वाला है। भारती ने कहा कि वोट अनमोल होता है, इसको व्यर्थ नहीं करना चाहिए। जगदीश, रामचरण, रमेशचंद्र, केदारनाथ, मथुरा प्रसाद, राधारानी, ऋतु शर्मा, केशव, रूबी, कृष्णा, अंजलि उपस्थित थे।
लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक मतदाताओं को अपनी सक्रिय भूमिका अदा करनी चाहिए। मतदान से ही एक अच्छी सरकार दी जा सकती है, जिसकी जिम्मेदारी हर मतदाता की होती है।
भूदेव शर्मा, बांकलपुर मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है, जबकि मतदान करना सभी का कर्तव्य है। हमें खुद भी वोट करना चाहिए और दूसरों को वोट के लिए प्रेरित करना चाहिए।
शिव सिंह, मायापुरम अक्सर महिलाएं वोट डालने नहीं जाती हैं। यही सोचती हैं कि काम बहुत है और एक वोट से कुछ नहीं होता है। अच्छी सरकार बनाना महिलाओं की जिम्मेदारी भी है।
रेखा गुप्ता, कृष्णा ऑर्चिड महिलाओं को स्वच्छ छवि और स्पष्ट विजन वाले प्रत्याशी को मतदान करना चाहिए। प्रत्याशी के वादे पता होना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि किसी को भी मतदान कर देंगे।
दिव्या, लाजपत नगर