पांचों विधानसभा की एकसाथ होगी मतगणना, 10 लाख से अधिक ने किया था मतदान
सबसे पहले गोवर्धन सबसे बाद में मथुरा विधानसभा की पूरी होगी गिनती
मथुरा, जासं। लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम गुरुवार को आ जाएगा। मथुरा लोकसभा में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों की किस्मत के लिए 10 लाख 88 हजार 206 मतों की गणना होनी हैं। पांचों विधानसभा की अलग-अलग गणना होगी। सबसे पहले गोवर्धन और सबसे बाद में मथुरा विधानसभा की मतगणना पूरी होगी।
मथुरा में दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान हुआ था। जिले में कुल 17 लाख 99 हजार 321 मतदाता हैं। इन मतदाताओं में से 10 लाख 88 हजार 206 मतदाताओं ने मतदान किया था। जिले में कुल 60. 48 फीसद मतदान हुआ था। मुख्य मुकाबला भाजपा और महागठबंधन प्रत्याशी के बीच ही है। मगर, मतदान के बाद से ही परिणाम जानने को सभी की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। गुरुवार को इन प्रत्याशियों में से एक के सिर पर जीत का सेहरा सज जाएगा। मतगणना सुबह आठ बजे से विधानसभा वार शुरू होगी। सबसे पहले गोवर्धन की मतगणना पूरी होगी, इसमें केवल 26 चक्र हैं। सबसे बाद में मथुरा विधानसभा की मतगणना पूरी होगी, इस विधानसभा की मतगणना 32 चक्र में पूरी होगी। विधानसभा-मतदेय स्थलों की संख्या-चक्रों की संख्या
छाता-379-28
मांट-401-29
गोवर्धन-363-26
मथुरा-441-32
बलदेव-430-31
यह रहा मतदान का फीसद
-विधानसभा-पुरुष-महिला-कुल-फीसद
-छाता-121233-97646-218879-62.14
-मांट-105487-87930-193419-59.17
-गोवर्धन -111697-87137-198834-62.55
मथुरा-139280-106947-246227-55.76
बलदेव-128139-102708-230847-64
कुल-605836-482368-1088206-60.48 यह है मतदाताओं की स्थिति विधानसभा-पुरुष-महिला-अन्य- कुल
छाता-191869-160375-8-352252
मांट-176163-150703-20-326886
गोवर्धन-173216-144672-11-317899
मथुरा-240209-201245-145-441599
बलदेव-194386-166281-18-360685
कुल -975843-823276-202-1799321