मथुरा में गे ऐप से फंसाकर किशोर का अपहरण, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
मथुरा में एक कारोबारी के 16 वर्षीय बेटे का गे ऐप के जरिए अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
अपहरणकर्ताओं ने 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी।
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार हुए।
जागरण संवाददाता, मथुरा। गे एप के जरिए एक किशोर को बातजीत के बहाने जाल में फंसाकर अपहरण करके 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने का मामले में पुलिस ने दो शातिरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए हैं।पुलिस ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया है।
राया थाना क्षेत्र के एक हार्डवेयर कारोबारी का 16 वर्षीय पुत्र सोमवार दोपहर एक बजे पिता को खाना देने के लिए घर से निकला था। लेकिन दुकान नहीं पहुंचा। काफी देर तक उसका फोन स्विच आफ रहने पर स्वजन चिंतित हो गए। शाम करीब चार बजे पिता को बेटे के वाट्सएप से काॅल आया।
फोन करने वाले ने किशोर के अपहरण की बात कहकर 50 हजार रुपये फिरौती मांगी। घबराए पिता ने राया में रहने वाले अपने मित्र से बेटे के खाते में करीब 47 हजार रुपये डलवाए। फिर व्यापारियों के साथ राया थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और बेटे को बचाने की गुहार लगाई। पुलिस ने तलाश शुरू की और शाम करीब छह बजे किशोर बलदेव रोड स्थित गांव कारब के पास मिल गया।
पूछताछ में उसने बताया कि तीन दिन पूर्व उसने गे एप डाउनलोड किया था, जिस पर एक लड़की से उसकी बातचीत शुरू हुई। सोमवार को लड़की ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। पिता का खाना लेकर वह बलदेव रोड पहुंचा, जहां थार में सवार तीन युवकों ने उसे गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर लिया। आरोपितों ने पहले किशोर का मोबाइल बंद कराया। बाद में उसे चालू कर पिता को वाट्सएप काॅल किया।
खाते में फिरौती की रकम डालने को कहा। रकम मिलने के बाद वे किशोर को गांव कारब के पास छोड़कर फरार हो गए। आरोपित उसका मोबाइल अपने साथ ले गए हैं। किशोर की बातचीत सुनकर पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही थार गाड़ी को ट्रैस कर लिया है। एसएसपी के आदेश पर राया पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरू की।
सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि राया पुलिस ने उक्त वाहन का पीछा किया। कंट्रोल रूम की सूचना पर जनपद के सभी थाने संदिग्ध गाड़ी की चेकिंग करने में लग गए। सूचना मिली कि कि ये गाड़ी राल होते हुए गोवर्धन की तरफ तेजी से जा रही है। जैत पुलिस द्वारा पीछा किया गया। जानकारी मिली कि उक्त शातिर सौंख में पुलिस बैरियर तोड़कर सौख रोड मथुरा की तरफ भाग गए हैं। मगोर्रा पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया।
सामने से जैंत और राया टीम नें बैरियर लगाकर थाना मगोर्रा क्षेत्र में लालपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग की। इसमे बदमाशों नें नहर की पटरी पर गाड़ी को तेजी से मोड़ दिया और कच्ची सड़क नहर पटरी पर गाड़ी डिस्बेलेंस होकर फंस गई।
मुठभेड़ में रजत निवासी ग्राम नंगला टोटा थाना मुरसान जिला हाथरस और मनीष निवासी ग्राम अल्लेपुर थाना जमुनापार को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस और एक थार गाड़ी बरामद हुई है। गोली लगने से दोनों घायलों बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
