मथुरा में मालगाड़ी का इंजन फेल, राया रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित बाधित
मथुरा से बरेली जा रही एक मालगाड़ी का इंजन फेल होने से राया रेलखंड पर रेल यातायात बाधित हो गया। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, मथुरा। मथुरा से बरेली जा रही मालगाड़ी का इंजन फेल होने से रेल यातायात प्रभावित हो गया। मथुरा से राया रेलखंड के बीच मालगाड़ी के खड़े होने के कारण रेल परिचालन बाधित हुआ। इसके चलते कई ट्रेनों को हाथरस और मथुरा स्टेशन पर रोकना पड़ा। अचानक रेल यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गुरुवार सुबह करीब नौ बजे मथुरा से बरेली की ओर जा रही मालगाड़ी रास्ते में पहुंचने के बाद तकनीकी खराबी के कारण आगे नहीं बढ़ सकी। इंजन फेल होने की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई। प्रभावित रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा। इसके चलते कई गाड़ियों को विभिन्न स्टेशनों पर खड़ा कर दिया गया।
मथुरा और हाथरस स्टेशन पर ट्रेनों के रोके जाने से यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान इंतजार करना पड़ा। रेलवे की ओर से मालगाड़ी को दोबारा चलाने और रेल यातायात सामान्य करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
