Move to Jagran APP

Mathura Crime: बरसाना के पास जंगल में देर रात मुठभेड़, पुलिस की गोली से गायों का तस्कर घायल

Mathura Crime हाथिया के जंगल में रविवार देर रात हुई मुठभेड़। पहाड़ाें पर ले जा रहा था गाय काटने। पुलिस के घेराबंदी करने पर गो तस्कर ने की फायरिंग। जवाबी फायरिंग में तस्कर के पैर में लगी है गोली। 11 मुकदमे उस पर पहले से ही दर्ज हैं।

By vineet Kumar MishraEdited By: Prateek GuptaPublished: Mon, 26 Sep 2022 08:46 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 08:46 AM (IST)
Mathura Crime: बरसाना के पास जंगल में देर रात मुठभेड़, पुलिस की गोली से गायों का तस्कर घायल
Mathura Crime: रविवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार गो तस्कर।

मथुरा, जागरण संवाददाता। राजस्थान की पहाड़ी पर गायों को काटने के लिए ले जा रहे तस्कर से थाना बरसाना पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से एक गो तस्कर घायल हो गया। दो गाय को भी कटने से बचा लिया गया।

loksabha election banner

थाना बरसाना क्षेत्र के गांव हाथिया का रहने वाला खुर्शीद रात को दो गायों को लेकर राजस्थान की पहाड़ी की तरफ जा रहा था। गांव से दो ढाई किलोमीटर की दूरी पर पहाड़ी है। हाथिया पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद पुनिया बार्डर पुलिस के साथ बार्डर पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गो तस्करों के मूवमेंट की पुलिस को जानकारी हुई।

गो तस्कर की घेराबंदी की गई। चारो तरफ से खुद को घिरा देख गो तस्कर ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने गोलियां चलाई। एक गोली खुर्शीद के पैर लगी और घायल होकर गिर गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व में भी गिरफ्तार किए गए तस्कर से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। आरोपित के खिलाफ अब तक 11 मुकदमे दर्ज है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.