विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा में रात को कालेज में युवती को बुलाने पर बवाल, चौकीदार और दोस्त की पिटाई

By Jitendra Kumar Gupta Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 21 Oct 2026 07:48 PM (IST)

मथुरा के जवाहर इंटर कॉलेज में रात में एक युवती को बुलाने पर जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों और एबीवीपी ...और पढ़ें

मथुरा में कॉलेज के बाहर खड़े एबीवीपी कार्यकर्ता।

मथुरा में कॉलेज के बाहर खड़े एबीवीपी कार्यकर्ता।

जागरण संवाददाता, मथुरा। महाविद्या कालोनी स्थित एक कालेज में मंगलवार रात आठ बजे एक युवती को बुलाने पर जमकर हंगामा हुआ। रात के समय कालेज परिसर में युवती की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग व एबीवीपी के कार्यकर्ता भड़क उठे और हंगामा शुरू कर दिया।कालेज गेट पर ताला लगाकर चौकीदार और उसके दोस्त की पिटाई कर दी। बाद में दोनों को पुलिस के सिपुर्द कर दिया।

युवती मौके से भाग निकली। हालांकि इस संबंध में किसी ने पुलिस को कोई प्रार्थना-पत्र नहीं दिया। जयसिंहपुरा निवासी दो युवक गोविंद नगर महाविद्या कालोनी स्थित जवाहर इंटर कालेज में रात की ड्यूटी करते हैं। एबीवीपी पदाधिकारी अमन पंडित व स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कालेज परिसर में रात के समय युवती को बुलाया जाता है। मंगलवार रात भी एक युवती के कालेज पहुंचने की बात सामने आई।

इसकी जानकारी होते ही लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने चौकीदार और उसके दोस्त को पकड़ लिया, जबकि युवती मौका पाकर वहां से निकल गई। घटना की जानकारी एबीवीपी कार्यकर्ताओं को दी गई। इसके बाद कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां हंगामे की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने कालेज गेट पर ताला लगाकर चौकीदार व उसके दोस्त को घेर लिया।

इसी दौरान दोनों की पिटाई कर दी गई। बाद में पुलिस बुलाकर उनके सिपुर्द कर दिया गया। गोविंद नगर थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया है, लेकिन इस संबंध में कोई भी प्रार्थना-पत्र नहीं दे रहा है।