Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री आज करेंगे महामना गो ग्राम का भूमि पूजन

जागरण संवाददाता मथुरा: भगवान श्रीकृष्ण की लालाभूमि वृंदावन में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आि

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Feb 2018 11:55 PM (IST)Updated: Sat, 10 Feb 2018 11:55 PM (IST)
मुख्यमंत्री आज करेंगे महामना गो ग्राम का भूमि पूजन
मुख्यमंत्री आज करेंगे महामना गो ग्राम का भूमि पूजन

जागरण संवाददाता मथुरा: भगवान श्रीकृष्ण की लालाभूमि वृंदावन में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महामना गो ग्राम के लिए भूमि पूजन करने के साथ ही एक सौ आठ गांवों के समग्र विकास की योजना का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक शामिल नहीं होंगे। वह वेटेरिनरी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। यहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री सभा को संबोधित करेंगे। मच से ही यमुना के नए पुलिस और वेटेरिनरी कॉलेज के छात्रावास का लोकार्पण करेंगे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली एयरपोर्ट से 9.10 बजे प्रस्थान कर 10 बजे वृंदावन में महामना गोधाम चैतन्य विहार फेज-टू आएंगे। यहां महामना गो ग्राम की आधार शिला रखने के लिए भूमि पूजन करेंगे। भारत रत्न महामना मदनमोहन मालवीय द्वारा स्थापित की गई हासानंद गोशाला में महामना गो ग्राम बसाया जा रहा है। गोवंश पर आधारित कृषि और प्राचीन ब्रज का दर्शन कराने को बतौर मॉडल महामना गो ग्राम में बसाया जा रहा है। देशी गायों की नस्ल सुधारने के साथ 108 गांवों के समग्र विकास योजना का भी मुख्यमंत्री शुभारंभ करेंगे।

इसके बाद 11.20 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान एवं गो अनुसंधान हैलीकॉप्टर से आएंगे। उनके वेटेरिनरी कॉलेज पहुंचने से पहले ही राज्यपाल राम नाईक वेटेरिनरी कॉलेज पहुंच जाएंगे। राज्यपाल वृंदावन में होने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। हालांकि राज्यपाल और मुख्यमंत्री 12.45 तक वेटेरिनरी कॉलेज में साथ-साथ रहेंगे। वेटेरिनरी ककॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री राधामोहन, सांसद हेमामालिनी, पशुधन मंत्री एसपी ¨सह बघेल उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, दुग्ध मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, मीरगंज के विधायक डॉ. डालचंद वर्मा, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक का¨रदा ¨सह, प्रभारी मंत्री भूपेंद्र ¨सह, महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु, तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर ¨सह और कुलपति केएमएल पाठक भी शामिल रहेंगे।

वेटेरिनरी कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री उद्यान पार्क में एक-एक कदंब का पौधा रोपेंगे। राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री दस-दस मिनट तक सभा को संबोधित करेंगे। मंच से ही राज्यपाल और मुख्यमंत्री वेटेरिनरी कॉलेज में छात्रावास और यमुना पर बन कर तैयार हुए नए पुल का लोकार्पण भी करेंगे। छात्रावास दस करोड़ रुपये से बन कर तैयार हुआ है, जबकि 88 करोड़ से ज्यादा की लागत यमुना पर नया पुल बनाया गया है। इसके बाद दोनों अलग-अलग हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए करीब एक बजे प्रस्थान करेंगे। डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र और एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि दोनों ही कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस फोर्स की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.