मथुरा में भाजपा विधायक को धमकी, लश्कर ए तैयबा के नाम से पाकिस्तान से आया कॉल
मथुरा के मांट से भाजपा विधायक राजेश चौधरी को पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के नाम पर धमकी मिली है। फोन करने ...और पढ़ें

भाजपा विधायक राजेश चौधरी।
HighLights
पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के नाम पर कॉल।
मुस्लिमों के खिलाफ बोलने पर परिवार को धमकी।
जागरण संवाददाता, मथुरा। मांट विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी को पाकिस्तान से फोन पर धमकी दी गई है। सोमवार और मंगलवार को उनके पास दो बार वाट्सअप काॅल आई। फोन करने वाले ने खुद को पाकिस्तानी निवासी बताया है।
कहा कि आप मुस्लिमों के लिए उल्टा सीधा बोलते हो ये ठीक नहीं होगा। विधायक ने बताया कि फोन करने वाले ने कहा कि मैं लश्कर-ए-तैयबा से हूं। इंडिया में ही आपका इंतजाम करा दूंगा।
काॅल करने वाले ने कहा कि मेरी बात समझ नहीं आई तो आपके पूरे परिवार को उड़वा दूंगा। विधायक ने धमकी देने की शिकायत एसएसपी श्लोक कुमार से की है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
