भंडारे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में छह घायल; मथुरा के गांव में फोर्स तैनात
मथुरा के महोली गांव में भंडारे के आयोजन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष और ...और पढ़ें

गांव महोली में फायरिंग करता युवक। वीडियो ग्रैब
HighLights
विवाद खूनी संघर्ष और ताबड़तोड़ फायरिंग में बदला।
गोली लगने से छह लोग घायल, एक की हालत गंभीर।
जागरण संवाददाता, मथुरा। गांव महोली में भंडारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष और फायरिंग तक पहुंच गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गोली लगने से छह लोग घायल हो गए है।
इनमें एक की हालत गंभीर बनी है। विवाद एक पक्ष की ओर से पार्षद पुष्पा देवी उर्फ गुड्डी प्रधान और दूसरे पक्ष की ओर से चंद्रपाल सिंह के समर्थकों के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि भंडारे के आयोजन और उससे जुड़े मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और फिर फायरिंग शुरू हो गई। खुलेआम गोलियां चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना में दोनों पक्षों के कुल छह लोग गोली लगने से गंभीर घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हरिओम नामक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का भी इलाज जारी है। दोनों पक्ष ठाकुर समाज से हैं। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
हाईवे थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।
