Move to Jagran APP

दर्शन को एक साल बाद खुल जाएगा कीर्ति महल

मथुरा, बरसाना: राधारानी के मां को समर्पित कीर्ति महल का निर्माण एक साल बाद पूरा हो जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jan 2018 10:55 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jan 2018 10:55 PM (IST)
दर्शन को एक साल बाद खुल जाएगा कीर्ति महल
दर्शन को एक साल बाद खुल जाएगा कीर्ति महल

मथुरा, बरसाना: राधारानी के मां को समर्पित कीर्ति महल का निर्माण एक साल बाद पूरा हो जाएगा। इसके बाद वह जनता के दर्शन को खोल दिया जाएगा। सोमवार को जगद्गुरु कृपालु परिषद के रंगीली महल में नव निर्मित कीर्ति मन्दिर में वेद मंत्रों की ध्वनि के बीच 21 स्वर्ण कलश स्थापित किए गए।

loksabha election banner

कृपालु जी महाराज का सपना था कि पूरी दुनिया राधा को तो जानती है लेकिन उनको जन्म देने वाली मां कीरत और बाबा बृषभान के बारे में कम लोग ही जानते हैं। इसीलिए इस मंदिर का नाम भी राधारानी की मां कीरत रानी के नाम पर रखा गया है। सोमवार को लगभग पांच टन वजनी 21 स्वर्ण कलशों की स्थापना मंत्रोच्चारण के बीच कृपालु महाराज की पुत्री व संस्था की अध्यक्षा कृष्णा त्रिपाठी ने की। संस्था की अध्यक्ष कृष्णा त्रिपाठी ने कहा कि परम पूज्य पिताश्री द्वारा ब्रज मंडल में एक धरोहर देने का सपना देखा था। उनके गोलोक धाम पधारने के कारण सपना साकार करने में वक्त लग गया। रंगीली महल के सचिव नितिन गुप्ता ने बताया कि उक्त मन्दिर का लोकार्पण बसंत पंचमी के दिन 10 फरवरी 2019 को किया जाएगा। इस दौरान कृपालु जी महाराज की तीनो पुत्रियां डॉ विशाखा त्रिपाठी, श्याम त्रिपाठी, कृष्णा त्रिपाठी, रंगीली महल के सचिव नितिन गुप्ता, गुलेश्वर, अर¨वद तथा देश विदेश से आए करीब छह हजार प्रचारक एवं सत्संगी शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.