बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, धक्का-मुक्की के बावजूद दर्शन से मिला परम सुख
रविवार को मथुरा के बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पुलिस बैरियर और धक्का-मुक्की के ...और पढ़ें
-1789324674595_m.webp)
HighLights
रविवार को बांकेबिहारी मंदिर में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी।
पुलिस बैरियर और धक्का-मुक्की से श्रद्धालुओं को हुई परेशानी।
कठिनाइयों के बावजूद आराध्य के दर्शन से मिली असीम शांति।
जागरण संवाददाता, मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़़ी। मंदिर आने वाले हर रास्ते पर भीड़ का दबाव तो पहले से था, पुलिस ने जब बैरियर लगा दिया तो परेशानी और बढ़ गई। किसी तरह धक्का-मुक्की कर श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन किए।
रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की भीड़ में हुई वृद्धि के बाद बाजार से लेकर गलियों तक में दबाव बन गया। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को रोका तो उन्हें भीड़ का दबाव और आपाधापी के माहौल से जूझना पड़ा।
विद्यापीठ चौराहा पर बने जूताघर पर जूते उतारकर श्रद्धालु मंदिर की ओर आगे बढ़े तो शुरुआत में तो चहलकदमी करते आगे बढ़ रहे थे, लेकिन सौ मीटर की दूरी तय की थी कि पुलिस के बैरियर पर रोक दिया गया।
जब तक मंदिर के अंदर से पब्लिक एड्रेस सिस्टम से श्रद्धालुओं को आगे बढ़ाने की सूचना नहीं मिली, तब तक बैरियर पर श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव बढ़ने लगा, सूचना मिलते ही बैरियर खुला तो श्रद्धालुओं ने आगे पहुंचने को दौड़ लगा दी, यहां से बिहारीजी पुलिस चौकी पहुंचे तो दूसरा बैरियर, यहां भी लगभग 15 मिनट भीड़ का दबाव, आपाधापी झेलते हुए मंदिर की गली में होकर चबूतरे के समीप पहुंचे, तीसरे बैरियर पर रोक दिया।
तीसरा बैरियर पार करते करते श्रद्धालुओं के चेहरे पर थकान की झलक दिखाई देने लगी। श्रद्धालु मंदिर के अंदर पहुंचे और रेलिंग में होते हुए प्रांगण में पहुंचते दिखाई दिए, तो सामने आराध्य की एक झलक पाते ही सारी थकान चेहरे से गायब और खुशी की जो झलक दिखाई दे रही थी, मानों उन्हें जीवन का सबसे बड़ा सुख मिल गया।
