Move to Jagran APP

वृंदावन में युगल महोत्सव 20 से, मोरारी बापू सुनाएंगे रामकथा

29 मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव में संत मोरारी बापू रामकथा भी सुनाएंगे

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 06:20 AM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 06:20 AM (IST)
वृंदावन में युगल महोत्सव 20 से, मोरारी बापू सुनाएंगे रामकथा
वृंदावन में युगल महोत्सव 20 से, मोरारी बापू सुनाएंगे रामकथा

जागरण संवाददाता, मथुरा: श्रीमन्माध्वगौड़ेश्वर वैष्णवाचार्य स्वामी चैतन्य कृष्णाश्रय तीर्थ जी महाराज का जन्म शताब्दी महोत्सव व दशम तिरोभाव उत्सव के रूप में श्रीसद्गुरु युगल महोत्सव की शुरुआत 20 मार्च से होगी। 29 मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव में संत मोरारी बापू रामकथा भी सुनाएंगे।

loksabha election banner

कार्यक्रम आयोजक भागवताचार्य पुंडरीक महाराज ने बताया कि युगल महोत्सव का शुभारंभ छटीकरा रोड वृंदावन में स्थित वैजयंती धाम में होगा। 20 मार्च को शाम चार बजे मोरारी बापू की कथा शुरू होगी। 21 से 28 मार्च तक सुबह साढ़े नौ बजे से कथा शुरू होगी। उन्होंने बताया कि 29 मार्च को इसी स्थान पर ठा. श्रीश्री राधादयित जी महाराज का 55वां पाटोत्सव भी मनाया जाएगा। इसमें गौर पूर्णिमा उत्सव, दिव्य संत समागम व फूल होली महोत्सव होगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव में देश के विभिन्न शहरों से संत और श्रद्धालु आएंगे। विदेशों में रह रहे श्रद्धालु भी शामिल होंगे। महोत्सव के दौरान चिकित्सा शिविर आदि का भी आयोजन, कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए किया जाएगा। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इन आयोजनों का सीधा प्रसारण आस्था चैनल पर होगा। शनिवार को मीडिया से वार्ता कहते हुए पुंडरीक महाराज ने वृंदावन में हो रही कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक को लेकर कहा, पहली बार बैठक का आयोजन इतनी भव्यता के साथ किया जा रहा है।

शाही स्नान से पहले कराई यमुना तल में सफाई

संस, वृंदावन: कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के दूसरे शाही स्नान पर संतों को स्नान के लिए शुद्ध यमुनाजल मिल सके। इसके लिए सिचाई विभाग ने शाही स्नानघाट पर विशेष अभियान चलाकर तली में सफाई कराई। विभाग के अवर अभियंता अतुल शर्मा ने बताया, दूसरे शाही स्नान से पहले विभाग ने यमुना के शाही स्नानघाट, महिला घाट पर विशेष सफाई कराई है, ताकि स्नान के दौरान तली की गंदगी ऊपर न आ सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.