समय मिला तो मां से कर रहीं भरपूर आराधना
लॉक डाउन के कारण घर पर ही रहने का समय मिला है। यह भी बेहतर है कि यह समय मां की प्रार्थना का है। समय मिला है तो मां से भरपूर आराधना की जा रही है। धरती की इन डॉक्टर को विश्वास है कि मां सबकुछ ठीक कर देंगी। वह पूरे विधि-विधान से मां की पूजा-अर्चना कर रही हैं। परिवार की सुख-समृद्धि के साथ देश-दुनिया को कोरोना से मुक्ति दिलाने को मां की वंदना भी कर रही हैं।
मथुरा, जागरण संवाददाता : लॉक डाउन के कारण घर पर ही रहने का समय मिला है। यह भी बेहतर है कि यह समय मां की प्रार्थना का है। समय मिला है तो मां की भरपूर आराधना की जा रही है। महिला डॉक्टर को विश्वास है कि मां सबकुछ ठीक कर देंगी। वह पूरे विधि-विधान से मां की पूजा-अर्चना कर रही हैं। परिवार की सुख-समृद्धि के साथ देश-दुनिया को कोरोना से मुक्ति दिलाने को मां की वंदना भी कर रही हैं।
डॉ. भारती गर्ग कहती हैं कि यह समय मानसिक रूप से शांत और तनाव से दूर रहने का है। इस समय ओपीडी बंद है, केवल इमरजेंसी मरीज देखने हैं। लॉक डाउन नवरात्र में हैं और समय ही समय है। इसलिए अब पूरा ध्यान मां की आराधना में लगा दिया है। सुबह-शाम विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रही हैं। दुर्गा सप्तशती का भी पाठ कर रही हैं। मां के हवन में कोरोना से देश-दुनिया को मुक्ति दिलाने को आहुति दे रही हैं। मां के मंत्रों का जाप और आरती कर रही हैं। पूजा स्थल पर सफाई पर विशेष ध्यान दे रही हैं। माता के पूजा-पाठ से मानसिक बल मिल रहा है। मां से यही प्रार्थना कर रही हैं कि इस समय देश-दुनिया पर जो संकट आया है, उससे मुक्ति मिल जाए। मां अपने भक्तों के जीवन को खुशहाल कर दे। घर-घर में सुख-समृद्धि कर दें। मां के चरणों में रोज यही प्रार्थना कर रही हैं।