विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा में जहरीला पदार्थ मिले चावल खाने से दो बहनों की मृत्यु, एक युवती की हालत नाजुक

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 24 Sep 2026 06:34 PM (IST)

मथुरा के उमराया गांव में चावल में गलती से जहरीली दवा मिलाकर खाने से दो युवतियों की मृत्यु हो गई, ...और पढ़ें

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. धान की दवा को मसाला समझकर चावल में मिलाया गया।

  2. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

जागरण संवाददाता, मथुरा। अनजाने में किया गया प्रयोग दो युवतियों की जान ले बैठा। छाता थाना क्षेत्र के गांव उमराया में जहरीला पदार्थ मिले चावल खाने से दो युवतियों की मृत्यु हो गई, जबकि एक युवती की तबीयत बिगड़ने पर उसका उपचार कराया गया। तीनों ने चावल में धान की फसल में डालने वाली दवा को मसाला समझकर डाल दिया था।

बुधवार की शाम गांव उमराया निवासी गुलाब की 17 वर्षीय पुत्री मुस्कान और 19 वर्षीय अरवाना व नगमा ने घर पर चावल बनाए थे। तीनों छत पर बैठकर चावल खा रही थीं। इसी दौरान चावल में गलती से धान की फसल में इस्तेमाल होने वाली जहरीली दवा डाल दी गई। चावल खाने के बाद तीनों की तबीयत बिगड़ गई

स्वजन ने तीनों को उपचार के लिए कोसीकलां स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें केडी मेडिकल कालेज छाता रेफर किया गया। उपचार के दौरान मुस्कान और अरवाना की मृत्यु हो गई। वहीं नगमा को भी उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था।

जहां से स्वजन उसे आगे इलाज के लिए ले गए। सूचना मिलने पर छाता पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों मृतक युवतियों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीओ छाता भूषण वर्मा ने बताया विधिक कार्रवाई की जा रही है।