विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा: राधाष्टमी पर परिवहन निगम चलाएगा 160 बसें, बरसाना तक पहुंचेंगे आसानी से

By Rakesh Kumar Sharma Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 11 Sep 2026 10:05 AM (GMT+05:30)

मथुरा में राधाष्टमी पर्व के लिए परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु 160 बसों का संचालन करने की तैयारी ...और पढ़ें

बरसाना के लिए तैयार रोडवेज बसें।

बरसाना के लिए तैयार रोडवेज बसें।

HighLights

  1. बरसाना में 18 और 19 सितंबर को होगा राधाष्टमी पर्व।

  2. श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु 40 अतिरिक्त बसें रिजर्व रखी जाएंगी।

जागरण संवाददाता, मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद अब राधाष्टमी पर्व को लेकर परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कमर कस ली है। 18 और 19 सितंबर को बरसाना में होने वाले राधाष्टमी पर्व पर देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए निगम ने 160 बसों के संचालन की तैयारी की है।

इसके अलावा 40 अतिरिक्त बसों को रिजर्व रखा जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल मार्ग पर उतारा जा सके।
राधाष्टमी पर बरसाना और आसपास के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था की जा रही है

निर्धारित 160 बसों का संचालन यात्रियों की मांग और भीड़ के अनुसार किया जाएगा। रिजर्व रखी गई 40 बसें भीड़ बढ़ने की स्थिति में अतिरिक्त फेरे लगाने के लिए तैयार रहेंगी। बसों के संचालन के लिए चालक-परिचालकों की व्यवस्था के साथ ही प्रमुख मार्गों पर निगरानी रखी जाएगी।

श्रद्धालुओं को बरसाना तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए प्रमुख मार्गों पर बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। एआरएम केके आर्य ने बताया कि राधाष्टमी के दौरान बरसाना में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।