Move to Jagran APP

स्वर्ण रथ में विराजमान हुए ठा. राधा वृंदावनचंद्र

-चंद्रोदय मंदिर में हरिनाम संकीर्तन पर मंत्र मुग्ध होकर झूमें भक्त जागरण संवाददाता वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में चल रहे चैतन्य पादुकोत्सव में गुरुवार को ठा. राधा वृंदावनचंद्र स्वर्ण रथ में बैठ भ्रमण पर निकले तो भक्तों के जयकारे से परिसर गुंजायमान हो उठा। समारोह में गूंज रहे हरिनाम संकीर्तन की धुन पर श्रद्धालु नाचते नजर आए। छटीकरा मार्ग स्थित चंद्रोदय मंदिर में चल रहे पादुकोत्सव में ठाकुरजी को स्वर्ण रथयात्रा की सवारी करवाई। समारोह में भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर बृज तीर्थ विकास परिषद् के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा ने ठाकुरजी के श्रीविग्रह का पूजन किया। भक्तों ने ठाकुरजी पर गुलाब गैंदे चमेली सहित अन्य सुगंधित पुष्पों की व

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 11:15 PM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2019 06:26 AM (IST)
स्वर्ण रथ में विराजमान हुए ठा. राधा वृंदावनचंद्र
स्वर्ण रथ में विराजमान हुए ठा. राधा वृंदावनचंद्र

वृंदावन: चंद्रोदय मंदिर में चल रहे चैतन्य पादुकोत्सव में गुरुवार को ठा. राधा वृंदावनचंद्र स्वर्ण रथ में बैठ भ्रमण पर निकले तो भक्तों के जयकारे से परिसर गुंजायमान हो उठा। समारोह में गूंज रहे हरिनाम संकीर्तन की धुन पर श्रद्धालु नाचते नजर आए।

loksabha election banner

छटीकरा मार्ग स्थित चंद्रोदय मंदिर में चल रहे पादुकोत्सव में ठाकुरजी को स्वर्ण रथयात्रा की सवारी करवाई। समारोह में भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, बृज तीर्थ विकास परिषद् के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा ने ठाकुरजी के श्रीविग्रह का पूजन किया। भक्तों ने ठाकुरजी पर गुलाब, गेंदे, चमेली सहित अन्य सुगंधित पुष्पों की वर्षा की। गुजरात के अहमदाबाद से आए स्वर्ण रथ पर विराजमान ठा. राधा वृंदावन चंद्र के दर्शन को देशभर से आए भक्त दर्शन को उतावले नजर आए। सोहनी सेवा, रंगोली सेवा व दीपदान सेवा भक्तों ने पुण्य अर्जित किया। विधायक कारिदा सिंह, अशोक मिश्रा, योगेश मिश्रा, संस्था के चेयरमैन मधु पंडित दास, अध्यक्ष चंचलापति दास, सह अध्यक्ष स्वामी स्तोका कृष्ण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुव्यक्ता नरसिम्हा दास, उपाध्यक्ष भरतर्षाभा दास, उपाध्यक्ष युधिष्ठिर कृष्ण दास, अनंत वीर्य दास, रसराज कृष्ण दास मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.