गूंजी महाराजा अग्रसेन की जय-जयकार
जेएनएन, मथुरा : शहर से लेकर देहात तक अग्रसेन महाराज की जय-जयकार होती रही। गुरुवार की
जेएनएन, मथुरा : शहर से लेकर देहात तक अग्रसेन महाराज की जय-जयकार होती रही। गुरुवार की रात बाजना में अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। सौंख में महारास का आयोजन किया गया। चरकुला और मयूर नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। नौहझील में 26 सितंबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी।
बाजना में नवयुवक मंडल द्वारा गुरुवार की रात अग्रसेन शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ संतोष अग्रवाल ने किया। शोभायात्रा बिहारीजी मंदिर से शुरू होकर वापस बिहारीजी मंदिर पर पहुंची। पितामह भीष्म, नृत्य करते हुए राधा-कृष्ण, भारत माता के चरणों में अपना शीश अर्पित करता सैनिक, मयूर नृत्य करते भगवान कृष्ण, निधिवन में रास रचाते भगवान श्रीकृष्ण आदि की झांकियां सभी का मन मोह रहीं थीं। प्रथम स्थान भीष्म पितामह और द्वितीय स्थान मयूर नृत्य करते भगवान श्री कृष्ण की झांकी को मिला। रात में बड़ा बाजार में आयोजित रसिया दंगल का लोगों ने आनंद लिया । सपा नेता दिनेशचंद गुप्ता, नंद किशोर ¨सघल, शिव शंकर गुप्ता, भानुप्रकाश गोयल, फकीर चंद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
महारास में झूमे दर्शक
सौंख : अग्रवाल समाज के तत्वावधान में आयोजित अग्रसेन महोत्सव के प्रथम दिन गुरुवार की रात महारास का आयोजन किया गया। शुभारंभ समाज के अध्यक्ष संजय बंसल, महामंत्री साकेत अग्रवाल ने किया। अग्रवाल धर्मशाला में रास महोत्सव हुआ। कलाकारों ने चरकुला नृत्य, फूलों की होली, दीपक नृत्य आदि प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। शुक्रवार को दोपहर कुर्सी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें करीब 30 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, प्रेम प्रकाश, अभिषेक गर्ग, विकास अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अंकित गर्ग, पवन अग्रवाल, संदीप गर्ग, सचिन गर्ग, राजेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
26 को निकलेगी शोभायात्रा
नौहझील: अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जयंती 26 सितंबर को मनाई जायेगी। नौहझील अग्रवाल सभा के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद ¨जदल ने बताया कि सुबह नौ बजे अग्रवाल धर्मशाला में अग्रसेन महाराज का पूजन होगा और शाम को शोभायात्रा निकलेगी।