विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास का पुतला फूंका, मुकदमा न होने पर मथुरा में आमरण अनशन का ऐलान

By Navneet Sharma Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 26 Aug 2026 07:21 PM (GMT+05:30)

महंत राजू दास द्वारा कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद से अभद्रता के विरोध में मथुरा में उनका पुतला फूंका गया। ...और पढ़ें

मथुरा में महंत राजू दास का पुतला फूंकते लोग।

मथुरा में महंत राजू दास का पुतला फूंकते लोग।

जागरण संवाददाता, मथुरा। एक टीवी चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास द्वारा कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के साथ की गई अभद्रता के विरोध में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। दामोदरपुरा (मुख्य द्वार) पर निषाद समाज के लोगों व ग्रामीणों ने महंत राजू दास का पुतला दहन किया। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लखनऊ में यह मामला उठाया है।

कुंवर सिंह निषाद को लखनऊ बुला लिया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता के साथ की गई अभद्रता के विरोध में पुतला दहन किया गया। इस दौरान कुंवर सिंह निषाद मौजूद नहीं रहे और वह लखनऊ रवाना हो गए थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सार्वजनिक मंचों पर इस तरह की भाषा और अमर्यादित आचरण किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। राजू दास को अपने इस व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए

लोगों ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों और सामाजिक नेताओं के प्रति इस प्रकार की भाषा के प्रयोग पर रोक नहीं लगी तो यह आंदोलन और उग्र रूप धारण करेगा। कुंवर सिंह निषाद ने बताया कि राजू दास पर प्राथमिकी दर्ज न होने पर बुधवार से आमरण अनशन शुरू करना था, लेकिन लखनऊ बुला लिया गया। प्राथमिकी दर्ज न होने पर आमरण अनशन किया जाएगा। जल्द तारीख तय की जाएगी।