Move to Jagran APP

मकर संक्रांति पर ज्योतिर्मय आनंद में डूबी रही कान्हा की नगरी

जरूरतमंद लोगों को कंबल वस्त्र राशन और खिचड़ी वितरित की गई

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 06:25 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 06:25 AM (IST)
मकर संक्रांति पर ज्योतिर्मय आनंद में 
डूबी रही कान्हा की नगरी
मकर संक्रांति पर ज्योतिर्मय आनंद में डूबी रही कान्हा की नगरी

जासं, मथुरा : मकर संक्रांति पर्व पर गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त में लोगों ने स्नान कर सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर ठाकुरजी को भोग लगाया गया। जरूरतमंद लोगों को कंबल, वस्त्र, राशन और खिचड़ी वितरित की गई। घरों में अंगार पर तिल चटकाए गए।

loksabha election banner

पर्व पर जगह-जगह लोगों ने तंबू तानकर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। श्रीराधा कृष्ण सेवा समिति ने जरूरतमंदों को कंबल, वस्त्र और खिचड़ी बांटी। विनीता त्रिवेदी, संस्थापिका दीपांजलि शर्मा, अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, सुनीता शर्मा, भावना अरोरा, ललिता चौधरी मौजूद रहीं। ब्रज सेवा समिति ने चित्रकूट स्थित प्राचीन सिद्ध हनुमान मंदिर पर खिचड़ी गुड़ का प्रसाद वितरण किया। शशि भानु गर्ग, मनोज भार्गव, मनोज अग्रवाल, महावीर मित्तल, राजकुमार अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, दिनेश चंद्र अग्रवाल मुकेश गुप्ता मोहनलाल अग्रवाल शामिल हुए। श्रीकालिदी सेवा संस्थान के महोत्सव में वीरेंद्र अग्रवाल, रमेश चंद्र आर्य, राम कुमार आचार्य, नरेंद्र अग्रवाल ने खिचड़ी बांटी। स्ट्रेंजर फ्रेंड्स हेल्पिग हैंड्स सोसाइटी और मां कैला चैरिटेबल ब्लड बैंक ने संयुक्त रूप से सौख अड्डा, बस स्टैंड, रेलवे क्रासिग, मथुरा जंक्शन, कैंट, भूतेश्वर कृष्णा नगर, भरतपुर गेट, धौलीप्याऊ पर खिचड़ी का वितरण कराया। कंबल व राशन भी बांटा। खुशबू वर्मा, राजेश्वरी शर्मा, जेपी बंसल, मानवेंद्र राजावत, राजन गुप्ता, पीयूष बंसल मौजूद रहे। रतनलाल फूलकटोरी देवी विद्यालय में खिचड़ी़ और गुड़ दिया गया। विद्यालय प्रधानाचार्या डा. नीता सिंह, राजेश अग्रवाल, रोशन लाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल मौजूद रहे। श्रीब्रज धाम सेवा ट्रस्ट ने खिचड़ी और कंबल बांटे। महामंडलेश्वर गोपेश्वर महाराज, ब्रजमुरारी भारद्वाज, राधा गोविद पाठक मौजूद रहे।

हुई पतंग प्रतियोगिता : चाइल्ड लाइन द्वारा कंस किला पर कराई गई पतंग प्रतियोगिता में बीस बच्चों ने भाग लिया। निदेशक संजय गुप्ता ने बच्चों को उनके अधिकार की जानकारी दी। कोई भी समस्या होने पर इसकी जानकारी 1098 पर दिए जाने को कहा। कोआर्डिनेटर नरेंद्र परिहार ने बच्चों को जागरूक किया। प्रमोद कुमार, अंकित कुमार, नमिशा शर्मा, गुंजन सोनी मौजूद रहीं।

सूर्य नारायण का किया महाभिषेक : सूर्य घाट स्थित सूर्य मंदिर पर सूर्य का पंचामृत महाभिषेक किया गया. तिल की गजक और रेवड़ी का भोग लगाया। पंडित अमित भारद्वाज, दीपक शास्त्री, गोपेश्वर चतुर्वेदी ने भी पूजा-अर्चना की।

वृंदावन: ब्राह्मण सेवा संघ ने परिक्रमा में साधु संतों, भक्तजनों एवं परिक्रमार्थियों को खिचड़ी एवं तिल के लड्डू का प्रसाद बांटा। संघ आचार्य आनंदवल्लभ गोस्वामी, पुष्टिमार्गीय आचार्य वल्लभ महाराज, चंद्रलाल शर्मा, सत्यभान शर्मा, डा. मनोज मोहन शास्त्री, श्यामसुंदर ब्रजवासी, विमल चैतन्य ब्रह्मचारी, घनश्याम दुबे, जानकी शरण मौजूद रहे। परिक्रमा मार्ग स्थित बांकेबिहारी नित्यानी प्रसादम क्षेत्र पर श्री मिलन बिहारी मानोवोत्थान सेवा समिति, श्री वृंदावन रथ मेला कुश्ती दंगल समिति, ब्रज परिवार अहमदाबाद व सत्कर्म सेवा मिशन ने जरूरतमंदों को दिव्य प्रसादी व गर्म वस्त्रों का वितरण किया। रुक्मिणी विहार स्थित भागवत पीठ में आचार्य पीठ के अध्यक्ष मारुति नंदन, महामंडलेश्वर हिमांगी सखी, डा. गोपाल चतुर्वेदी, निगम के उपसभापति राधाकृष्ण पाठक ने मकर संक्रांति पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।

आनंद वाटिका स्थित सनातन संस्कार धाम में 150 विद्यार्थीयों को खिच़ड़ी खिलाकर राशन दिया गया। कालीदह स्थित अखंड दया धाम के सामने श्यामा श्याम गेस्ट हाउस में रोटरी क्लब वृंदावन हेरिटेज ने खिचड़ी महोत्सव किया। आरसी गोयल, मुकुल वाष्र्णेय, उमेश पारीक, नवीन चौधरी, अनूप शर्मा, विष्णुदास शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, मुकेश कृष्ण शर्मा, जोनी भाटिया, मनीष वर्मा, भरत शर्मा मौजूद रहे। अटला चुंगी स्थित रैन बसेरा पर पार्षद पवन यादव की अगुवाई में समाजसेवियों ने साधुओं व दिव्यांगों को कंबल बांटे। सुजीत वाष्र्णेय, बृजेश गुप्ता (बंटी), दीपक गोयल, डा. प्रकाश बघेल, कलुआ ठाकुर, रिकू राघव, राम किशोर कुशवाहा, नूतन शर्मा, विशाल मिश्रा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.