Janmashtami: 'नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...' 12 बजते ही श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा मथुरा- ब्रज
मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। घर-घर में कन्हैया का जन्म हुआ और मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। रात 12 बजे भगवान के जन्म के साथ ही हर तरफ जय कन्हैया लाल की के जयकारे गूंज उठे। भक्तों ने मोबाइल पर भी बधाई संदेश भेजे और सभी के कल्याण की प्रार्थना की।

जागरण संवाददाता, मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शनिवार को मनाया गया। घर-घर में कन्हाई ने जन्म लिया। सभी एक-दूसरे को जन्मोत्सव की बधाई देते रहे। घरों में मंदिरों को आकर्षक सजाया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
.jpg)
सुबह से ही घर-घर में जन्मोत्सव को लेकर उल्लास रहा। ठाकुरजी को नई पोशाक धारण कराई गई और शृंगार किया गया। शनिवार काे भी लोगों ने ठाकुरजी के लिए पोशाक की खरीदारी की। बाजारों में जन्मोत्सव का उत्साह रहा। मंदिरों में बिजली की सज्जा की गई।
गुब्बारों से सजाया गया। व्रत के लिए पकवान बनाए गए। ठाकुरजी का सुबह पूजन किया गया। आस्थावानों ने व्रत रखकर भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। शहर से लेकर देहात तक जन्मोत्सव की धूम रही। घर भी आस्था से महकते रहे। बुजुर्ग, बच्चे, जवान सभी ने ठाकुरजी का व्रत रखा।
रात 12 बजते ही ठाकुरजी के जन्मोत्सव की खुशियां छा गईं। घरों से घंटे, घड़ियाल की आवाज आने लगी। मधुर ध्वनि ने वातावरण भगवान की भक्ति से महक गया। हर तरफ जय कन्हैया लाल की, जय घोष सुनाई देने लगे।
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से ठाकुरजी के जन्म का अभिषेक किया। देररात तक जन्मोत्सव की धूम रही। मोबाइल पर भी बधाई के संदेश चलते रहे। भगवान का व्रत रखकर भक्त अपने को धन्य समझते रहे। ठाकुरजी से सभी के कल्याण की प्रार्थना की गई। हर कोई भगवान की भक्ति में सराबोर रहा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।