Move to Jagran APP

दिन रहा सुहावना, रात में चलीं ठंडी हवाएं

जागरण संवाददाता मथुरा रिकार्ड तोड़ गर्मी के बाद मौसम के पलटवार से रविवार को दिन भर मौसम सुहावना बना रहा और रात को ठंडी हवाएं चलीं। बादल छाए रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस मापा गया जबकि न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 12:10 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 12:10 AM (IST)
दिन रहा सुहावना, रात  में चलीं ठंडी हवाएं
दिन रहा सुहावना, रात में चलीं ठंडी हवाएं

जागरण संवाददाता, मथुरा : रिकार्ड तोड़ गर्मी के बाद मौसम के पलटवार से रविवार को दिन भर मौसम सुहावना बना रहा और रात को ठंडी हवाएं चलीं। बादल छाए रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम फरह के तापमापी पर 23 से 26 मई के बीच अधिकतम तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बाद तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया था। पांच दिन में अधिकतम तापमान में 13 और न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की कमी रिकार्ड की गई। तापमान गिरने के साथ गर्मी से राहत मिल गई। रविवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और रात को ठंडी हवाएं चलीं। हालांकि मौसम के साफ होने पर गर्मी में इजाफा होने की अभी संभावनाएं हैं। मौसम के जानकार राजवीर सिंह बघेल ने बताया कि अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहने का और बूंदाबादी होने का पूर्वानुमान है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.