आइपीएस आरती के हाथ, मिशन शक्ति की कमान
जागरण संवाददाता मथुरा आइपीएस आरती सिंह ने जिले में मिशन शक्ति की कमान संभाल ली है। महिल
जागरण संवाददाता, मथुरा: आइपीएस आरती सिंह ने जिले में मिशन शक्ति की कमान संभाल ली है। महिला संबंधी अपराध में आदतन संलिप्त रहने वाले अपराधियों को चिन्हित करने को पुलिस ने अपना जाल बिछाना भी आरंभ कर दिया है। रविवार को एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा, आने वाले समय में मथुरा को महिलाओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित बनाया जाएगा। इस दिशा में पुलिस ने अपना काम शुरू कर दिया है।
पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बुलाई राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारियों की बैठक की। महिला सुरक्षा सम्मान एवं आत्मरक्षा के लिए प्रारंभ किए मिशन शक्ति अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आइपीएस सीओ महावन आरती सिंह को मिशन शक्ति का नोडल अधिकारी बनाया गया है। महिलाओं की सुरक्षा, उनका सम्मान और उनको सशक्त बनाने की दिशा में पुलिस अब तेजी से कार्रवाई करेगी। महिला संबंधी अपराध को लेकर समीक्षा की गई। महिला संबंधी अपराधो की विवेचनाओ में सुसंगत साक्ष्य संकलित करने के लिए कहा गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश (पास्को एक्ट) ने पास्को एक्ट से संबंधित प्रावधान की विस्तार से जानकारी दी गई। एसएसपी डा. ग्रोवर ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एंटी रोमियो स्क्वाड, थानों में महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था और महिलाओं के सशक्त करने के लिए कई किए जा रहे है, जो महिला संबंधी अपराध आदतन संलिप्त रहते हैं, उनको चिन्हित किया जाएगा। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। निकट भविष्य मथुरा महिलाओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित बन सके। पुलिस अब इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। इधर, पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में आदतन संलिप्त रहने वाले अपराधियों की कुंडली पुलिस ने बनाना शुरू कर दिया है।