त्योहार पर रेल यात्रियों को नहीं आएगी दिक्कत, मथुरा से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने दीपावली और अन्य त्योहारों के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। मथुरा से खजुराहो, हजरत निजामुद्दीन, ...और पढ़ें
-1792414150916_m.webp)
मथुरा जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
जागरण संवाददाता, मथुरा। रेलवे द्वारा त्योहारों पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। दीपावली और अन्य पर्वों को लेकर रेलवे ने यह कदम उठाया है। पर्वों पर भीड़ होने से यात्रियों को आवागमन में परेशानी आती है। खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन, कोटा- पानीपत, खजुराहो-रूंधी, सोगरिया-मथुरा के मध्य ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
खजुराहो–हजरत निजामुद्दीन के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के लिए प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को 21 अक्टूबर से 18 नवंबर तक संचालित की जाएगी। हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो के लिए प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलाई जाएगी।
खजुराहो से रात 10.15 बजे प्रस्थान करेगी और मथुरा सुब 8.50 बजे पहुंचेगी। हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 12.30 बजे रवाना होकर, मथुरा दोपहर 2.35 बजे पहुंचेगी। आगरा कैंट – नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का ग्वालियर स्टेशन तक विस्तार किया गया है। नई दिल्ली से ग्वालियर पांच नवंबर से 14 नवंबर तक चलेगी। ग्वालियर से नई दिल्ली तक छह नवंबर से 15 नवंबर तक चलेगी।
14 से 26 अक्टूबर तक सोगरिया-मथुरा के मध्य विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन सोगरिया से सुबह 8.30 बजे चलेगी और मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2.10 बजे पहुंचेगी। मथुरा से शाम 17.10 बजे चलेगी और सोगरिया रात 10.50 बजे पहुंचेगी। खड़की–हज़रत निज़ामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल का संचालन छह अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को किया जाएगा।
हजरत निज़ामुद्दीन–खड़की सुपरफास्ट स्पेशल का संचालन सात अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को किया जाएगा। खड़की से यह ट्रेन शाम 5.30 बजे प्रस्थान करेगी। मथुरा दोपहर 3.15 बजे पहुंचेगी। हजरत निजामुद्दीन से रात 10.10 बजे प्रस्थान कर मथुरा दोपहर 2.15 बजे पहुंचेगी।
कोटा–पानीपत–कोटा स्पेशल ट्रेन 22 व 26 अक्टूबर को चलाई जाएगी। कोटा से ट्रेन सुबह 9.45 बजे रवाना होगी। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शाम 4.10 बजे पहुंचेगी। पानीपत से रात 11. 35 बजे रवाना होगी और मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जंक्शन 5.15 बजे पहुंचेगी।
