Move to Jagran APP

ब्रज दर्शन कराने वाले संग विदेशी ने लिये सात फेरे

मियामी की ईवी को ब्रज दर्शन में हुआ प्यार, राधाकुंड में ¨हदू रीति-रिवाज से हुआ विवाह, अंग्रेजी में अनुवाद किए सातों वचन

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 11:47 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 11:47 PM (IST)
ब्रज दर्शन कराने वाले संग विदेशी ने लिये सात फेरे
ब्रज दर्शन कराने वाले संग विदेशी ने लिये सात फेरे

गोवर्धन, जास। अमेरिका के मियामी शहर की योगा टीचर को एक माह तक ब्रज दर्शन करते-करते अपने भजनानंदी मित्र से प्यार हो गया और वह राधाकुंड में सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंध गई। इसके बाद दोनों गिरिराज परिक्रमा को निकल गए।

loksabha election banner

अहमदनगर (महाराष्ट्र) निवासी महेश मौर्य छह साल से राधाकुंड में रहकर भजन गाते हैं। हुआ यूं कि मियामी (अमेरिका) निवासी योगा टीचर और उनकी मित्र ईवी ब्रज घूमने आई। महेश एक महीने से उन्हें ब्रज दर्शन करा रहे थे। इसी दरम्यान दोनों का प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने शुक्रवार को विवाह रचा लिया। सात फेरे लेने के बाद ईवी ने बताया कि वह धार्मिकता, खूबसूरती, मेहमानबाजी, रहन-सहन और संस्कृति से इतनी प्रभावित हुई कि उन्होंने एक भारतीय से ¨हदू रीति-रिवाज से शादी करने का फैसला कर लिया।

राधा माधव मंदिर में आचार्य ब्रज किशोर गोस्वामी ने शादी की व्यवस्था की। दोनों दूल्हा-दुल्हन के लिबास में मंडप में पहुंचे। एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई, जयमाला डाली। ¨हदू वैवाहिक परंपरा के सात वचन अनुवाद करके ईवी को अंग्रेजी में सुनाए गए। विवाह संस्कार के बाद दोनों गिरिराजजी की परिक्रमा करने को निकल गए।

सादे विवाह समारोह में महेश की मां रंजना, पिता पोपट राव, मामा संतोष और चाचा बाबाजी मौजूद रहे। ईवी की मां शादी में नहीं आ सकीं। महेश ने बताया कि ईवी एक साल के वीजा पर आई हैं। वह भी वीजा बनवाकर जल्द उनकी मां का आशीर्वाद लेने अमेरिका जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.