Move to Jagran APP

सजना है मुझे, सजना के लिए..

करवा चौथ 24 को ब्यूटी पार्लर में एडवांस बुकिग

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 06:54 AM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 06:54 AM (IST)
सजना है मुझे, सजना के लिए..
सजना है मुझे, सजना के लिए..

संवाद सहयोगी, मथुरा : करवा चौथ के लिए महिलाओं का सजने-संवरने का सिलसिला अब शुरु हो गया है। शुक्रवार को साड़ियों, चूड़ियों, ज्वैलरी व सौंदर्य प्रसाधनों की दुकान पर सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही। महिलाओं ने बिदिया से लेकर मशकारा तथा काजल से लेकर लिपिस्टिक भी खरीदी। वहीं पूजन के लिए चीनी व मिट्टी के करवे खरीदने के लिए दुकानों व ढकेलों पर महिलाओं की खूब भीड़ देखी गई।

loksabha election banner

पति की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। शुक्रवार को शहर के होली गेट, छत्ता बाजार, चौक बाजार, महोली रोड, कृष्णा नगर, कोतवाली रोड, घीया मंडी, रंगेश्वर आदि क्षेत्रों में महिलाएं दिनभर खरीदारी में व्यस्त दिखीं। वहीं नए-नए परिधान व 16 श्रृंगार खरीदने के लिए कास्मेटिक विक्रेताओं के यहां भी महिलाओं का हुजूम देर रात तक उमड़ता रहा। किसी ने अपने पति की पसंद की साड़ी खरीदी तो किसी ने पति को साथ लेकर खरीदारी की। पूजन के लिए सुहागिन महिलाएं चीनी-मिट्टी के करवे, पूजन सामग्री व कैलेंडर की भी खरीदारी की। ब्यूटी पार्लर रहे हाउसफुल

करवा चौथ से पूर्व सजने संवरने की होड़ महिलाओं में इस कदर रही कि शहर के सभी प्रमुख ब्यूटी पार्लर हाउस फुल देखे गए। सुबह से शाम तक महिलाओं ने मेकअप कराया। अधिकांश महिलाओं ने पहले ही बुकिग करा ली थी। देर रात तक मेकअप और हाथों में मेहंदी सजाई गई। इस बार भी अरेबियन और दुल्हन डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किए गए। नई दुल्हनों से कोहनी तक मेहंदी रचवाई। आर्टिस्टों ने भी प्रति हाथ के हिसाब से दाम वसूले। कई बार बनते दिखे जाम के हालात

शहर के प्रमुख बाजारों में शाम के समय अधिक भीड़ होने से कई बार जाम की स्थिति बनती दिखाई दी। कई स्थानों पर तो पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी तो कई स्थानों से पुलिसकर्मी नदारद दिखे। रंगेश्वर, होली गेट, छत्ता बाजार, चौक बाजार, घीया मंडी आदि क्षेत्र में ऐसे हालात बनते दिखाई दिए। वर्जन--

करवा चौथ ही एक ऐसा प्रमुख पर्व है जो सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाओं में सजने-संवरने का क्रेज अधिक रहता है। इसके लिए अधिकांश महिलाओं ने एडवांस ही बुकिग करा ली थी।

छाया, ब्यूटी पार्लर संचालिका

आम दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को खरीदारी के लिए अधिक तादाद में महिलाएं आईं। किसी ने सौंदर्य प्रसाधन खरीदा तो किसी ने साड़ियों की मैचिग की चूड़ियां खरीदने को तवज्जो दी। शनिवार को और अधिक भीड़ बढ़ने की संभावना है।

नरेश खंडेलवाल, कास्मेटिक विक्रेता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.