विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा में ई-रिक्शा चालक और मुंबई में पुलिस अफसरों से गहरी दोस्ती, पाकिस्तान की जासूस मीरा ठाकुर के पति ने खोले कई राज

Published: Wed, 25 Mar 2026 07:38 AM (GMT+05:30)

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार मीरा प्रजापति उर्फ मीरा ठाकुर की मुंबई पुलिस में भी अच्छी पैठ ...और पढ़ें

मुंबई पुलिस के अधिकारियों को उनके कार्यालय में बुके देती मीरा प्रजापति उर्फ मीरा ठाकुर।फोटो-पति द्वारा उपलब्ध

मुंबई पुलिस के अधिकारियों को उनके कार्यालय में बुके देती मीरा प्रजापति उर्फ मीरा ठाकुर।फोटो-पति द्वारा उपलब्ध

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मथुरा। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गाजियाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार मीरा प्रजापति उर्फ मीरा ठाकुर की मुंबई पुलिस में भी अच्छी पैठ थी। मुंबई पुलिस के लिए वह मुखबिर का भी काम करती थी। मुंबई पुलिस के कई अधिकारी उसके संपर्क में थे।

कई वर्षों से उससे अलग रहे पति का कहना है कि बिना बताई कई बार वह मुंबई चली जाती थी। एक फोटो भी उसने उपलब्ध कराया, जिसमें मुंबई पुलिस के किसी अधिकारी को मीरा बुके दे रही है। 

मुंबई पुलिस की मुखबिर के रूप में करती थी काम, कई अधिकारियों से अच्छे संबंध

ई-रिक्शा चलाकर खुद और दो बेटियों की जीवन यापन करने वाली मीरा ठाकुर की जासूसी करने की करतूत जब सबके सामने आई तो सभी सन्न रह गए। अब मीरा की जिंदगी की कई बातें सामने आ रही हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह मुंबई पुलिस के लिए मुखबिरी करती थी। उनके मायके वालों ने इस बात का खंडन कर दिया।

पति बोला, कई बार बिना बताए मुंबई चली जाती थी मीरा

लेकिन, पति मुकेश ने एक फोटो जागरण को उपलब्ध कराई। यह फोटो कब की है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई। लेकिन मुंबई के दो पुलिस अधिकारियों के साथ मीरा है और उन्हीं के दफ्तर मेें उन्हें बुके दे रही है। इससे मुंबई पुलिस के लिए मुखबिरी की बात की पुष्टि तो हो रही है, लेकिन वह मुंबई पुलिस के संपर्क में किसके जरिए आई, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। मुकेश का कहना है कि जब वह साथ रहता था, तो कई लोगों के फोन मीरा के पास आते थे, इसे लेकर उसका विवाद भी होता था। घर में आए दिन मारपीट होती थी। फिर वह बिना बताए गायब हो जाती थी।

बेटियों से नहीं मिल पाता है पिता

मीरा ठाकुर के पति मुकेश का कहना है कि उसकी दो बेटियां हैं। एक 11 वर्ष की और दूसरी छह वर्ष की। जब से मीरा ने मुकेश को घर से भगा दिया, वह अपनी बेटियों से नहीं मिल पाता है। चोरी-छिपे वह बेटियों से बाजार में कभी मिल लेता था। उसका कहना है कि मीरा जब जेल जा रही है, तो बेटियों को उसकी सिपुर्दगी में दे दिया जाए, ताकि वह उनकी परवरिश कर सके।

सदर पुलिस ने मुकेश से की पूछताछ

मीरा के पाकिस्तान का जासूस होने की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई है। सदर बाजार थाना पुलिस ने मंगलवार शाम मुकेश को थाने बुलाकर उससे मीरा के बारे में पूछताछ की। मीरा कहां और किन लोगों से मिलती थी, इसकी भी जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली मीरा ठाकुर, जींस टीशर्ट वाली बहू के नाम से थी गांव में थी पहचान; अब हर कोई हैरान

यह भी पढ़ें- 'कभी मुंबई पुलिस की मुखबिर थी, आज बन गई जासूस'; मीरा ठाकुर के पति ने खाेले ऐसे राज जिसे सुनकर हर कोई हैरान