डॉ. अशोक ब्रज रत्न से सम्मानित
संस मथुरा कोरोना से हुए लॉकडाउन में जीवन-मौत के बीच संघर्ष कर रहे तीन महीने के मासूम गरीब बच्चे की जिदगी बचाने वाले डॉ. अशोक अग्रवाल को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने ब्रज रत्न की उपाधि से सम्मानित किया।
संस, मथुरा : कोरोना से हुए लॉकडाउन में जीवन-मौत के बीच संघर्ष कर रहे तीन महीने के मासूम गरीब बच्चे की जिदगी बचाने वाले डॉ. अशोक अग्रवाल को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने ब्रज रत्न की उपाधि से सम्मानित किया।
कस्बा राया निवासी चाय विक्रेता प्रदीप अग्रवाल के तीन महीने के बच्चे घनश्याम की हालत चिताजनक होने पर जब शहर के प्रमुख चिकित्सकों ने बच्चे का उपचार करने से मना कर दिया था, तब सामाजिक कार्यकर्ताओं के आग्रह पर बालरोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक अग्रवाल ने बच्चे का इलाज कर उसे जीवनदान दिया। इस पर सारथी परिवार, चाणक्य युवा संगठन, सर्व ब्राह्मण महासभा, शहीद भगत सिंह विचार मंच ने अशोक हॉस्पिटल में सम्मान समारोह आयोजित कर डॉ. अशोक अग्रवाल को कोरोना योद्धा के रूप में पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर ब्रज रत्न की उपाधि से सम्मानित किया। इसमें सारथी परिवार के अध्यक्ष रवि शर्मा, सचिव मफतलाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष उमेश चंद गर्ग, चाणक्य युवा संगठन के संस्थापक आर्य अशोक शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला महासचिव पं. कपिल देव शर्मा और शहीद भगत सिंह विचार मंच के संयोजक विवेक दत्त मथुरिया मौजूद रहे। वहीं मासूम घनश्याम के पिता प्रदीप अग्रवाल, माता पूनम अग्रवाल ने डॉ. अशोक अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।