Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय इवेंट के रूप मे विकसित की जाएगी ब्रज की होलीः योगी

मथुरा के वेटरिनरी विश्वविद्यालय परिसर में रसोत्सव मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज की होली को अंतरराष्ट्रीय इवेंट के रूप मे विकसित करने की घोषणा की।

By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 23 Feb 2018 05:33 PM (IST)Updated: Fri, 23 Feb 2018 09:35 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय इवेंट के रूप मे विकसित की जाएगी ब्रज की होलीः योगी
अंतरराष्ट्रीय इवेंट के रूप मे विकसित की जाएगी ब्रज की होलीः योगी

मथुरा (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कान्हा नगरी की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रज भूमि अद्भुत है। उसी दृष्टि से सरकार इसे देख रही है। सरकार आस्था की ताकत को समझ रही है। वे ब्रज की होली को अंतरराष्ट्रीय इवेंट बनाएंगे। योगी बिजनौर से मथुरा शुक्रवार को करीब शाम 4.15 बजे पहुंचे। लोहवन गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज भूमि के कण-कण में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं हैं। राधारानी की साधना यहां की भूमि में बसी है। लाखों पर्यटक और तीर्थयात्री आते हैं।

loksabha election banner

अध्यात्म भाव से भौतिक विकास 

ब्रज भूमि की संस्कृति और आध्यात्मिक भाव को बनाए रखने के साथ-साथ सरकार ने भौतिक विकास की दिशा में भी काम शुरू किया है। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने की बात पर जोर देते हुए कहा कि अतिथि देवो भव: की परंपरा को कायम रखना होगा। सरकार युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें युवाओं को गाइड बनने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वे अपने घर में पर्यटकों को ठहराएं और उचित दाम पर ब्रज की विरासत का अवलोकन कराएं। ये पेइंग गेस्ट पद्धति स्वरोजगार उपलब्ध कराएगी। साथ ही ब्रज की होली को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का महत्व दिलाने के लिए सरकार कार्ययोजना तैयार करेगी। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने बच्चों को पुस्तकें भी वितरित कीं। 

जल्द बदला दिखेगा यमुना का स्वरूप : खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा यमुना का स्वरूप जल्द बदला नजर आएगा। इसके लिए हरियाणा और दिल्ली सरकार ने काम शुरू कर दिया है। जल्द ही केंद्र और उप्र सरकार के साथ यमुना की स्वच्छता के लिए संयुक्त अभियान शुरू होगा, इसकी पहल शुरू हो गई।  बरसाना की लठामार होली और वेटेरिनरी विवि में आयोजित रसोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने शुक्रवार शाम यहां पहुंचे खट्टर ने कहा कि बढ़ती आबादी और विकास यमुना प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है। यमुना किनारे पडऩे वाले राज्य और शहरों का गंदा पानी यमुना में गिर रहा है, जिससे जल अशुद्ध हो रहा है। कहा कि पिछले दिनों हरियाणा और दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव स्तर पर वार्ता हुई है। दिल्ली में गिरने वाले नालों को अगर किसी ड्रेन के जरिए पानी शुद्ध करके यमुना में प्रवाहित किया जाए तो यमुना का जल स्वच्छ दिखाई देगा। 

कहीं भी यमुना बंधक नहीं 

हथिनी कुंड पर बंधक बनी यमुना के सवाल पर कहा कि यमुना को कहीं भी बंधक नहीं बनाया गया है। हथिनीकुंड पर जो बांध है उससे दिल्ली, हरियाणा व उप्र को नहर के जरिए पानी दिया जा रहा है। इसी में एक धारा यमुना के लिए निकल रही है। यमुना शुद्धिकरण पर ब्रज में संतों के आंदोलन पर खट्टर ने कहा कि वे उनकी बातों का समर्थन करते हैं। मगर, इसके लिए तीनों राज्यों और केंद्र सरकार को गंगा सफाई योजना की तर्ज पर अभियान शुरू करना होगा। इससे पूर्व खट्टर परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्णकृपा धाम में ठा. कृपाबिहारी के दर्शन कर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के साथ आध्यात्मिक चर्चा की। 

बरसाना की गलियों में बिखरेंगे लड्डू

नंदगांव की होली का तीन दिवसीय महोत्सव आज से शुरू हो गया। सुबह राधा सखी होली खेलने का न्यौता लेकर नंदगांव के लिए निकली और वहां से कान्हा की सहमति लेकर शाम को पंडा बरसाना महल पहुंचना है। यहां लोग लड्डू होली होली का आनंद उठाएंगे। यहां नंदगांव से लेकर बरसाना का अनोखा रसरंग बरस रहा है। यहां के गली कूचों में लड्डू बिखरने वाले हैं। लोगों की जुबान से अनायास निकल रहा है-जो रस बरसि रह्यो बरसाना ऐसो तीनि लोक मा नाय। आज से ही यहां रंगोत्सव के साथ रसोत्सव की शुरुआत हो रही है। इसमें मुख्यमंत्री योगी भी शिरकत कर रहे हैं।

बांसुरी वादन से संगीतमय मथुरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से दोपहर बाद पहुंचकर वेटरिनरी में आयोजित रसोत्सव में भाग लिया। शाम पंडित जसराज के गायन और पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के बांसुरी वादन से संगीतमय होगी। सूफी गायक कविता सेठ और नृत्यांगना शोभना के प्रस्तुति इसमें रंग भरने को तैयार है। सीएम इन शख्सियतों को सम्मानित करने वाले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.