ठा. राधाबल्लभलाल ने खेली भक्तों संग होली
गुरुवार को मंदिरों में जमकर उड़ रहा अबीर-गुलाल
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 11:41 PM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 06:11 AM (IST)
जागरण संवाददाता, वृंदावन: ब्रज में बसंत पंचमी गुरुवार को होली की शुरुआत हो चुकी है। होली का डांढ़ा गड़ने के साथ मंदिर, मठ और देवालयों में होली खेली गई। पद गायन हुआ। प्राचीन राधाबल्लभ मंदिर में शुक्रवार की सुबह से ही होली का उल्लास नजर आया। सेवायतों ने ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल भक्तों पर उड़ाया।
श्रीहित हरिवंश महाप्रभु के सेव्य ठा. राधाबल्लभलाल मंदिर में सुबह ठाकुरजी की आरती के बाद सेवायतों ने उनका प्रतिनिधित्व करते हुए जब भक्तों पर गुलाल डाला। सेवायत जब गुलाल उड़ा रहे थे तो भक्उ आगे बढ़कर ठाकुरजी के इस प्रसादी गुलाल को अपने ऊपर डलवाने को जिद्दोजहद करते नजर आए। हर कोई होली के रंग में सराबोर होकर रसिया गायन करता नजर आ रहा था। दोपहर तक मंदिर में भक्तों पर गुलाल उड़ता रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें