जन्म स्थान पर यात्रियों को सुविधा देगी हृदय वाटिका
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्म स्थान आने वाले यात्रियों को अब शौचालय के लिए इधर-उधर न
जागरण संवाददाता, मथुरा: श्रीकृष्ण जन्म स्थान आने वाले यात्रियों को अब शौचालय के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
हेरिटेज योजना के अंतर्गत चार साल में यह पहला निर्माण कार्य है। करीब डेढ़ साल पहले जन सुविधा केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन कई बदलाव हुए। अब यह बनकर तैयार हो सका है। करीब 52 लाख रुपये की लागत से बने जन सुविधा केंद्र में अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। इसमें महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। वहीं स्नान के लिए शावर लगाए गए हैं, तो महिलाओं के लिए सेनेटरी वें¨डग मशीन लगाई जा रही हैं, जो एटीएम की तरह नेपकिन निकाल कर देगी। बाथ फि¨टग में जगुआर की है। यात्रियों के सामान रखने लॉ¨कग रूम भी बनाए गए हैं।
यहां आरओ प्लाऊ लगाई गई है। इसकी क्षमता डेढ़ सौ लीटर प्रति घंटे की है। इसकी क्षमता वृद्धि भी हो सकती है। नगर आयुक्त समीर वर्मा ने इस संबंध में सांसद हेमा मालिनी से 400 लीटर की क्षमता करने के लिए स्वीकृति ले ली है। सुविधा केंद्र के बाहर पार्क विकसित किया गया है, जिसमें घास और पौधे भी लगाए जा रहे हैं। यहां हेरिटेज में पार्किंग भी बनाई गई है। नगर आयुक्त समीर वर्मा का कहना है जनसुविधा केंद्र परिसर को ह्रदय वाटिका नाम दिया गया है। शुभारंभ 25 जून के आसपास हो सकता है। अगले चरण में पोतरा कुंड तिराहे का निर्माण कार्य पूरा होगा। इस पर करीब तीस लाख रुपये खर्च होंगे। यहां सीसीटीवी कैमरे लगेंगे और पुलिस सुरक्षा बूथ भी बनाया जा रहा है।