Move to Jagran APP

लोहड़ी पर छाई खुशियां, हुआ धमाल

पंजाबी समाज में छाया रहा हर्ष और उल्लासपंजाबी संस्कृति हुई जीवंत रात को किया भांगड़ा

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 06:14 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 06:14 AM (IST)
लोहड़ी पर छाई खुशियां, हुआ धमाल
लोहड़ी पर छाई खुशियां, हुआ धमाल

संवाद सहयोगी, मथुरा : लोहड़ी का पर्व बुधवार को मनाया गया। पंजाबी समाज में दिन भर हर्ष और उल्लास रहा। रात में युवाओं ने भांगड़ा किया। सभी एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई देते रहे। नवविवाहित जोड़ों में भी उमंग छाई रही। पंजाबी कालोनियों में पंजाबी संस्कृति जीवंत हो उठी।

loksabha election banner

लोहड़ी का पंजाबी समाज को वर्ष भर इंतजार रहता है। यह पर्व पंजाबी समाज के साथ किसानों के लिए भी खुशियां लाता है। लोहड़ी को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह का वातावरण था। घर-घर में पकवान बनाए गए। जैसे-जैसे शाम होती गई, लोहड़ी की मस्ती बढ़ती गई। देररात तक खुशी का वातावरण बना रहा। अग्नि के समक्ष ढोलक की थाप पर भंगड़ा और गिद्धा करने से लोहड़ी का आनंद सातवें आसमान पर पहुंच गया। गजक, तिल, गुड़, रेवड़ी, मूंगफली, फूले बांटकर लोहड़ी की बधाइयां एक-दूसरे को दी गईं। गुरुद्वारों भी लोगों ने अरदास की। बच्चे, बूढ़े, जवान, महिलाओं ने नये वस्त्र पहनकर लोहड़ी मनाई। नव विवाहिताओं में इस पर्व को लेकर खुशियां थीं। अग्नि के समक्ष वैवाहिक जीवन की खुशियों के लिए प्रार्थना की। बड़ों का आशीर्वाद लिया। देररात तक युवा भांगड़ा करते रहे। एक-दूसरे के घर जाकर भी लोहड़ी की खुशियां बांटते रहे। कोरोनाकाल के कारण सामूहिक आयोजन इस वर्ष नहीं हुए।

पंजाबी परिवारों में लोहड़ी की धूम

कोसीकलां : नगर में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम को लोहड़ी जलाई गई, जिसका तिल, गुड़ व मूंगफली अर्पित कर पूजन हुआ। लोगों ने लोहड़ी की परिक्रमा करते हुए सुख -शांति की मन्नत मांगी। इस दौरान ढोल की थाप पर भांगड़ा हुआ और गिद्धा गाए गए। लालाराम मार्ग, पंजाबी कालोनी में लोहड़ी का आयोजन हुआ। सभी परिवार लोहड़ी के रंग में नजर आया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.