Pandit Deendayal Upadhyay: मथुरा में बोलीं राज्यपाल, साकार हो रहा पंडितजी का देखा स्वावलंबन का सपना
Pandit Deendayal Upadhyay फरह पहुंची हैं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। कुछ ही देर में आगरा के लिए हाेंगी रवाना। प्रदर्शनी में कला के नमूने देख की प्रशंसा। नगला चंद्रभान में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय चार दिवसीय जन्मोत्सव मेले का रविवार को समापन हो रहा है।
मथुरा, मिथलेश कुमार। पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति जन्मोत्सव मेले के समापन पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंचीं। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में शांति, सद्भाव हो, जाति-पाति का कोई विवाद न हो। देश के विश्वविद्यालयों को इस दिशा में ठोस काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दहेज के प्रति जागरूक होना होगा। दहेज का विरोध करने के लिए आगे आने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इसे खत्म करने के लिए महिलाएं भी आगे आएं। वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति जन्मोत्सव मेले के समापन कार्यक्रम को उनके पैतृक गांव नगला चंद्रभान में संबोधित कर रहीं थीं। जन्मोत्सव मेले में विभिन्न लगी प्रदर्शनी में अलग अलग जिलों के स्टाल देखे। उन्होंने उत्पादों की सराहना की। कहा कि आज लोग स्वावलंबी हो रहे, ये पंडित दीन दयाल उपाध्याय का सपना साकार करने जैसा है।