Move to Jagran APP

गीता के उपदेशों का पूरा विश्व कर रहा मंथन

गीता जयंती को लेकर विभिन्न जगह हुए कार्यक्रम, पुस्तक का निश्शुल्क वितरण

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Dec 2018 11:47 PM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 11:47 PM (IST)
गीता के उपदेशों का पूरा विश्व कर रहा मंथन
गीता के उपदेशों का पूरा विश्व कर रहा मंथन

मथुरा, जासं: गीता जयंती को लेकर शहर में विभिन्न जगह कार्यक्रम हुए। इसमें गीता के महत्व पर चर्चा करते हुए इसमें दिए गए उपदेशों का पालन करने पर विशेष रूप से जोर दिया गया। गीता पुस्तक का निश्शुल्क वितरण भी किया गया।

loksabha election banner

प्राचीन दीर्घ विष्णु मंदिर पर आयोजित गीता जयंती महोत्सव व संत समागम में तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने कहा कि मनुष्य गीता के उपदेशों का पालन करें, तो वह ¨चतामुक्त हो जाता है।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ हिन्दूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने कहा कि गीता भगवान श्रीकृष्ण का वाग्मय स्वरूप है। मुख्य वक्ता संस्कृत भारती न्यास के ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. नटवर नागर ने कहा कि गीता में दिए गए उपदेशों का सम्पूर्ण विश्व में मंथन कर रहा है। मुख्य वक्ता धीरेन्द्र चतुर्वेदी ने कहा कि जीवन में भगवान श्रीकृष्ण को प्रेरणास्त्रोत मानने से कष्ट का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ब्रज के प्रमुख संतों ने भक्तजनों का मार्गदर्शन किया। पं. देवदत्त आचार्य, पं. माखनलाल चतुर्वेदी, मुरलीधर आचार्य, कामेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व सुबह भगवान दीर्घ विष्णु तथा लक्ष्मीजी का केसर स्नान, देवार्चन व गीता का सस्वर सामूहिक पाठ हुआ। संचालन आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने किया। मंदिर के सेवायत तथा तीर्थ पुरोहित समाज के अध्यक्ष कांतानाथ चतुर्वेदी एवं नगर निगम पार्षद रामदास चतुर्वेदी ने अतिथियों व संतों का स्वागत किया। संयोजक दीनानाथ चतुर्वेदी, सहसंयोजक केदारनाथ चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

इधर, जन्मभूमि पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के मुख्य अधिशासी राजीव श्रीवास्तव ने व्यासपीठ पर विराजमान धीरेन्द्र शास्त्री का माल्यार्पण कर व प्रबंध समिति सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने शाल भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान गीताजी की पुस्तक का वितरण हुआ। नारायण राय, भगवानस्वरूप वर्मा, गिर्राजशरण गौतम आदि मौजूद रहे। संचालन विशेष कार्याधिकारी विजय बहादुर ¨सह ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.