वृंदावन में एकांत साधना के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा जर्मन भक्त, हाग्लाका को उतारने के लिए उटकी रहीं पुलिस की सांसें
वृंदावन में इस्कॉन से जुड़े एक जर्मन भक्त हाग्लाका एकांत साधना के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गए। स्थानीय ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
जर्मन भक्त हाग्लाका वृंदावन में पानी की टंकी पर चढ़ा।
एकांत साधना के लिए टंकी पर चढ़ा था इस्कॉन भक्त।
पुलिस ने आधे घंटे बाद समझाकर भक्त को नीचे उतारा।
जागरण संवाददाता, वृंदावन। इस्कान से जुड़ा जर्मनी का एक भक्त शुक्रवार को रुक्मिणी विहार कालोनी में बनी पानी की टंकी पर साधना करने पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने उसे देखा तो सन्न रह गए। पुलिस ने आधा घंटे के बाद उसे किसी तरह समझाकर नीचे उतारा गया।
साधना करने वाले युवक की पहचान जर्मनी के 26 वर्षीय हाग्लाका के रूप में हुई। युवक ने बताया वह एकांत में साधना करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा था। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया। कार्तिक मास पर साधना के लिए विदेश से इस्कान भक्त बड़ी संख्या में पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें- मतदाता सूची फर्जीवाड़ा मामले में 5 AERO पर जांच शुरू, पीलीभीत में 150 BLO घर-घर जाकर करेंगे वोटर लिस्ट में सुधार
शुक्रवार सुबह आठ बजे लोगों ने पानी की टंकी पर एक विदेशी को देखा। वह बैठकर साधना कर रहा था। इसके बाद लोगों ने उससे उतरने की अपील की। इसी बीच साधना की मुद्रा में बैठे युवक का वीडियो प्रसारित हो गया। कालोनीवासियों के साथ पुलिस ने उसे तत्काल समझा-बुझाकर नीचे उतरवाया।
