Move to Jagran APP

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ..

बैंडबाजों की धुनों पर नाचते-झूमते भक्तों ने गणपति को किया विदा गोकुल बैराज पर यमुना किनारे आवंटित स्थान पर किया विसर्जन

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 11:51 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 06:28 AM (IST)
गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ..
गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ..

मथुरा, जासं। गुरुवार को शहर में बैंडबाजे, ढोल-नगाड़े और डीजे के गीतों में गणेश भक्तों की मंडलियां नाचते गाते शोभायात्रा के साथ आगे बढ़ रहे थे। गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन गोकुल बैराज पर यमुना किनारे प्रशासन की ओर से आवंटित स्थान पर किया।

loksabha election banner

विभिन्न चौपहिया वाहनों पर सजी भव्य गणेश प्रतिमाओं के आगे पीछे गुलाल उड़ाते हुए युवा डीजे के गीतों पर मस्ती में नाचते हुए गणपति बप्पा मोरया का उद्घोष गुंजायमान कर रहे थे। कान्हा की नगरी में चारों ओर से गणपति बप्पा मोरया की गूंज रही।

श्री विद्या गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीजी पीठाधीश्वर आचार्य भोला बाबा महाराज की अगुवाई में धूमधाम से गणपति विसर्जन किया गया। गणेशजी की शोभायात्रा गताश्रम टीला से शुरू होकर छत्ता बाजार, विश्राम घाट, प्रयागघाट पर आरती के साथ विसर्जन हुआ। शोभायात्रा में गणपति बाबा मोरया के जयघोष पूरे वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे। भक्त मंगल गीत, भजन, कीर्तन और बैंडबाजों की धुन पर नाचते किशोर, किशोरियां, महिला व पुरुषों का रेला गणपतिजी के साथ चल रहा था। शोभायात्रा के दौरान गुलाल फेंका जा रहा था। सभी भक्तगण आनंदलीन होकर झूमते नजर आ रहे थे।

राहुल चतुर्वेदी, सतीश, विष्णुदास अग्रवाल, सुधीर गौड़, वेदांत बाबा, बनवारी बाबा महाराज, अरविद बाबा, दीपू बाबा, पं. श्यामसुंदर शर्मा, पहलवान, पं. दिनेश पाठक, बसंत लाल मुखिया, सुकेश चंद्र शास्त्री, शरद कुमार सौदागर, पप्पू भईया, राखी, निर्मल आदि मौजूद थे। सौंख: बुधवार देर रात कस्बा में गणेश वाटिका सेवा समिति के तत्वावधान में गणेश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गोवर्धन ड्रेन स्थित गणेश वाटिका से शुरू हुई और पूरे कस्बा से होकर गुजरी। युवा भक्त बैंडबाजों पर थिकरते हुए नजर आए।

बुधवार रात नौ बजे से गणेश यात्रा कस्बा के अग्रसेन मार्ग, सीमेंट रोड, सहजुआ थोक, पुन्ना थोक, बड़ा बाजार होते हुए रात 11 बजे गणेश वाटिका पर पहुंची। भगवान राम और गणेश की झांकी ने कस्बावासियों का मनमोहा। शोभायात्रा में कन्हैया लाल, गोपाल सिंह, राजवीर सिंह, सुनिया पहलवान, तिलक सिंह, मुकेश कुमार मौजूद रहे। कमेटी सदस्य से मारपीट

सौंख: बुधवार देर रात निकाली गई शोभायात्रा के दौरान कुछ लोगों ने कमेटी के सदस्यों के साथ अभद्रता की। इसे लेकर कमेटी के सदस्यों ने पुलिस को अवगत कराया। सदस्यों का आरोप है कि शोभायात्रा के दौरान देर रात बड़ा बाजार में कुछ लोगों ने कमेटी के सदस्य कन्हैया लाल के साथ अभद्रता और मारपीट कर दी। गुरुवार को कन्हैया ने थाना मगोर्रा में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी प्रभारी सौंख धर्मेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.