विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर गलियारा: सेवायत ने भूमि दान कर पेश की मिसाल, अब तक 13 रजिस्ट्रियां

Published: Wed, 06 May 2026 08:57 AM (IST)

वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने के प्रयास जारी हैं। पहली बार एक ...और पढ़ें

बांकेबिहारी मंदिर की फाइल फोटो।

बांकेबिहारी मंदिर की फाइल फोटो।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के गलियारा के लिए भूमि खरीदने को प्रयासरत प्रशासन को अब तक अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई है। काफी प्रयासों के बाद भी अब तक 13 रजिस्ट्री हुईं। पहली बार ठाकुर बांकेबिहारी के सेवायत भी अपनी भूमि की रजिस्ट्री करेंगे। खुद सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित मंदिर की उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति के सदस्य सेवायत इसकी पहल करेंगे। वह दूसरों को भी गलियारा के लिए भूमि देने को प्रेरित करेंगे।

मंदिर सेवायतों में पहली रजिस्ट्री होगी ठाकुरजी के नाम

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर का गलियारा 4.74 एकड़ भूमि पर बनना है। लेकिन अब तक हुई रजिस्ट्री में केवल 1186.46 वर्ग मीटर ही भूमि खरीदी गई है। जल्द गलियारा बनाने के लिए रजिस्ट्री में भी तेजी लाने की जरूरत है। अब तक जितनी रजिस्ट्री हुई हैं,उसमें गलियारा का विरोध कर रहे एक भी मंदिर सेवायत परिवार शामिल नहीं है।

अब तक हुई 13 रजिस्ट्री

अब इसकी पहल उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति के सदस्य और मंदिर सेवायत विजय कृष्ण गोस्वामी करेंगे। उन्होंने गलियारा क्षेत्र में आ रहे सेवायतों और दूसरे लोगों को संदेश देने के लिए पहल करने का निर्णय लिया है। उनका भवन मंदिर के समीप हरगुलाल बेरीवाला की हवेली के पास स्थित है। मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया समिति में शामिल सभी सेवायत सदस्य मंदिर गलियारा के समर्थन में हैं।

4.74 एकड़ क्षेत्र में बनना है गलियारा 1186.46 वर्ग मीटर भूमि की अब तक खरीद

सेवायत सदस्य विजयकृष्ण गोस्वामी उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति सदस्य के साथ गलियारा क्षेत्र के लोगों से संपर्क स्थापित कर भूमि ट्रस्ट के नाम सौंपने के लिए गठित उप समिति के सदस्य भी हैं। यही कारण है कि वे अपना भवन ट्रस्ट को सौंपकर गलियारा क्षेत्र में आ रहे लोगों को संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने अपनी भूमि के कागजात भी प्रशासन को दे दिए हैं।

डीएम ने की है पहले आओ पहले पाओ की अपील

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति सचिव व डीएम सीपी सिंह ने बांकेबिहारी मंदिर गलियारा क्षेत्र के लोगों से पहले आओ पहले पाओ की अपील करते हुए लोगों से जल्द अपने भवन ट्रस्ट को सौंपने की अपील की है। इसके तहत जो भी दुकानदार पहले रजिस्ट्री करवाएगा, उसे पहले दुकान दी जाएगी और जो लोग अपना भवन पहले ट्रस्ट को सौंपेंगे, उन्हें पहले फ्लैट आवंटित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दुष्कर्म-हत्या के दोषी को फांसी की सजा: मथुरा में बहन ने कहा- मेरा भाई कातिल जरूरी था ये दंड

यह भी पढ़ें- गोवर्धन के मुकुट मुखारविंद मंदिर में 3.41 करोड़ रुपये बकाया, नौ ठेकेदारों पर FIR