Move to Jagran APP

मौसम का मिजाज बिगड़ा, कोहरा ने थामी वाहनों की रफ्तार

दोपहर तक नहीं निकली धूप, जनजीवन प्रभावित, मौसम में गलन बढ़ी

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 10:35 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 10:35 PM (IST)
मौसम का मिजाज बिगड़ा, कोहरा ने थामी वाहनों की रफ्तार
मौसम का मिजाज बिगड़ा, कोहरा ने थामी वाहनों की रफ्तार

मथुरा, जासं। तीन दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बुधवार सुबह तो घना कोहरा छाया रहा। दोपहर तक धूप नहीं निकली, मौसम में गलन भी रही। सड़कों पर वाहन धीमी गति से गुजरे। जनजीवन प्रभावित रहा। किसान अपनी फसलों को लेकर ¨चतित दिखे, जबकि बाजार भी प्रभावित दिखा। हर जगह जलभराव और कीचड़ दिखाई दिया।

loksabha election banner

सर्दी के मौसम में बुधवार को पहली बार घना कोहरा देखने को मिला। जो कि सुबह नौ बजे तक छाया रहा। इस कारण हाईवे समेत अन्य सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दोपहर तक धूप नहीं निकली, हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप खिली, लेकिन मौसम में गलन बरकरार रही। जानकारों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से यहां भी असर दिख रहा है। यहां भी ठंडक में गिरावट आ रही है। किसानों का कहना है कि अभी गेहूं की फसल के लिए ठंडक जरूरी है। हालांकि आलू की फसल पकने की ओर है और यही हाल सरसों की फसल का भी है। इतना रहा तापमान

आ‌र्द्रता 72, तापमान अधिकतम 19 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा। फसलों की देखरेख में जुटे किसान

बारिश और आंधी से गिरी फसलों को लेकर किसान परेशान हैं, बुधवार को भी कोहरा के चलते किसान खेतों पर ही सक्रिय दिखे। वे अपनी फसलों को उठाने के लिए जतन कर रहे हैं। किसान चाहते हैं अब धूप खिली रहे तो फसल बच जाए, अन्यथा गिरी हुई फसल बेकार हो जाएगी। उसमें मिट्टी लग जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.