Move to Jagran APP

दिल्ली परेड़ में शामिल होने को आज जाएंगे पांच सौ ट्रैक्टर

दिल्ली जाने से किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने की नाकाबंदी

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 05:59 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 05:59 AM (IST)
दिल्ली परेड़ में शामिल होने को आज जाएंगे पांच सौ ट्रैक्टर
दिल्ली परेड़ में शामिल होने को आज जाएंगे पांच सौ ट्रैक्टर

जेएनएन, मथुरा: नए कृषि सुधार कानूनों के विरोध में आंदोलित किसानों की 26 जनवरी को दिल्ली में प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए सोमवार सुबह अलग-अलग स्थानों से पांच सौ ट्रैक्टर जाएंगे। परेड के दिन किसानों का एक संगठन यमुना एक्सप्रेस वे पर पांच सौ ट्रैक्टर लेकर परेड करते हुए गाजीपुर बार्डर तक जाएगा। रविवार को किसान संगठनों ने दिल्ली जाने की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। इधर, पुलिस ने भी किसानों को रोकने के लिए पूरी तरह से नाकाबंदी कर ली है।

loksabha election banner

नए कृषि सुधार कानूनों के विरोध में आंदोलित किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली के समर्थन में जिले से भारतीय किसान यूनियन भानु और टिकैत गुट के कार्यकर्ता सोमवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते दिल्ली के लिए जाएंगे। एक्सप्रेस वे के राया कट से भाकियू भानु ने दिल्ली जाने की रणनीति तय की है। राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठैनुआ ने बताया, 150-200 किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए कूच करेंगे। जो चिल्ला बार्डर से ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए जाएंगे। इधर, टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर ने बताया, 300-350 ट्रैक्टर दिल्ली जा रहे हैं। कुछ ट्रैक्टर यूनियन ने रात में ही दिल्ली के लिए रवाना कर दिए। हाईवे और यमुना एक्सप्रेस वे अलावा किसानों को ग्रामीण संपर्क मार्गों से होकर दिल्ली पहुंचाने के लिए कहा गया है। उनके ग्रुप अलग-अलग बनाए गए हैं। सभी ट्रैक्टर गाजीपुर बार्डर पर पहुंचेंगे।

किसान कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू सिंह ने बताया, 26 जनवरी को सुबह दस बजे वह पांच सौ ट्रैक्टर के साथ बाजना कट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वह मथुरा से परेड करते हुए गाजीपुर बार्डर पर पहुंचेंगे और वहीं रात को ठहरेंगे। --- दिल्ली जाने से किसानों को रोकने के लिए सभी मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। यमुना एक्सप्रेस वे पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसान संगठनों से भी संपर्क किया जा रहा है। वह अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन दे सकते हैं।

------श्रीश्चंद्र, एसपी सुरक्षा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.